एक्सप्लोरर

UP News: प्रयागराज के नए पुलिस कमिश्नर नियुक्त हुए तरुण गाबा, लखनऊ में आईजी रेंज की भी दे चुके हैं सेवाएं

UP News: प्रयागराज में 2001 पुलिस के आईपीएस ऑफिसर तरुण गाबा को नियुक्त किया गया है. तरुण गाबा यूपी में सात जिलों के प्रमुख रह चुके है. वहीं लखनऊ में आईजी रेंज की सेवाएं भी दे चुके है.

Prayagraj News: प्रयागराज में  2001 बैच के आईपीएस ऑफिसर तरुण गाबा प्रयागराज के नए पुलिस कमिश्नर नियुक्त हुए हैं. कार्यभार ग्रहण करने के बाद आज वह पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए और अपनी प्राथमिकताएं गिनाई. नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने मीडिया से की गई बातचीत में बताया कि कानून व्यवस्था जहां उनकी पहली प्राथमिकता होगी, वहीं जनवरी 2025 में संगम की धरती पर आयोजित होने वाले महाकुंभ को प्रभावी और कुशल ढंग से संपन्न करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होगी. 

 पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा के मुताबिक दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक मेले में टेक्नोलॉजी और एविडेंस बेस्ड पुलिसिंग की जाएगी. उनके मुताबिक माघ मेले में आने वाली पुलिस फोर्स को प्रोफेशनल सॉफ्ट स्किल की ट्रेनिंग दी जाएगी. पुलिसकर्मी महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार करें, उन्हें इसकी भी ट्रेनिंग दी जाएगी.

क्या बोले पुलिस कमिश्नर तरुण बाबा
 नए पुलिस कमिश्नर तरुण बाबा ने बताया कि रूटीन प्लानिंग के साथ ही विवेचना की गुणवत्ता को भी और मजबूत किया जाएगा. इसके साथ ही सरकार की मंशा के मुताबिक वीआईपी कल्चर को खत्म करने के लिए भी कदम उठाया जाएगा. इसके साथ ही कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी.

 सात जिलों के प्रमुख रह चुकें है तरुण गाबा
तरुण गाबा 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. अब तक वे यूपी में सात जिलों के पुलिस प्रमुख रह चुके हैं. तीन सालों तक गवर्नर के एडीसी और सात साल तक सीबीआई में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. सीबीआई में रहते हुए उन्होंने चर्चित व्यापम घोटाले की जांच में अहम भूमिका निभाई थी. इसके साथ ही वह सूबे में गृह सचिव और लखनऊ में आईजी रेंज के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

ये भी पढ़ें: फिरोजाबाद में कैदी आकाश की मौत पर बड़ा खुलासा, दोस्त शिवम् ने बताया जेल में क्या हुआ था?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget