एक्सप्लोरर

फिरोजाबाद में कैदी आकाश की मौत पर बड़ा खुलासा, दोस्त शिवम् ने बताया जेल में क्या हुआ था?

Firozabad Crime News: फिरोजाबाद थाना दक्षिण पुलिस ने आकाश और उसके दोस्त शिवम को 17 जून को मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था. जिसके कुछ दिन बाद आकाश की मौत हो गई.

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जेल में बंद दलित युवक की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है. आरोप हैं कि आकाश की मौत जेल में पिटाई के बाद हुई थी. नंबरदार ने उसे बेरहमी से पीटा था, जिसके बाद उसे अधमरी हालत में अस्पताल में ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. आकाश के दोस्त शिवम् ने इसका खुलासा किया है, जो उसके साथ जेल में बंद था. 

खबर के मुताबिक थाना दक्षिण पुलिस ने आकाश और उसके दोस्त शिवम को 17 जून को मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था. जेल रिहा होने के बाद उसके दोस्त शिवम् ने जेल प्रशासन की सारी पोल खोल दी है. उसने बताया कि 19 जून को आकाश और शिवम को मोटरसाइकिल चोरी में थाना दक्षिण पुलिस ने जेल भेजा था. जेल के अंदर पहुंचते दोनों को अलग-अलग बैरक में भेज दिया गया. 

आकाश के दोस्त ने किया खुलासा
शिवम् ने बताया कि आकाश को बैरक नंबर 14 भेजा गया था और शिवम की उम्र 17 वर्ष होने की वजह से उसे नाबालिग होने की वजह से अलग रखा गया था. जेल में जब शिवम को उसका दोस्त आकाश मिला तो उसने बताया की नंबरदार भिलाड़ी उर्फ दद्दू ने उसे बेरहमी से पीटा है. वो उसे बहुत मारता है. जेल प्रशासन ने शिवम की रिहाई से पहले खाली कागज पर उसका अंगूठा भी लगवाया है और वीडियो भी बनाया है. 

जेल से रिहा होने के बाद शिवम ने बताया कि किस तरह आकाश को जेल 
में रखकर पीटा गया था. जिससे उसे बहुत गहरी चोटें लगी थीं. आकाश को तबीयत खराब होने पर 21 जून को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. आकाश की मौत के बाद जमकर उसके परिजनों ने जमकर हंगामा किया था. 

परिजनों ने जेल प्रशासन पर उसकी पिटाई का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था. इस दौरान आगजनी और पथराव भी देखने को मिला. वहीं आकाश की मौत के बाद जेल प्रशासन ने इस पूरे मामले पर चुप्पी साध ली थी. लेकिन, अब उसके दोस्त शिवम् के बाहर आने के बाद सारा मामला साफ हो गया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो काम CM योगी ने किया...', राम मंदिर मामले में सपा के आरोप पर बोले महंत दिनेंद्र दास
'जो काम CM योगी ने किया...', राम मंदिर मामले में सपा के आरोप पर बोले महंत दिनेंद्र दास
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
फतेहपुर: छात्रों के हंगामे के बाद एक्शन, स्कूल में पंखे और पानी की व्यवस्था
फतेहपुर: छात्रों के हंगामे के बाद एक्शन, स्कूल में पंखे और पानी की व्यवस्था
महोबा में 93 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, सीएम योगी का जताया आभार
महोबा में 93 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, सीएम योगी का जताया आभार

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget