एक्सप्लोरर

Prayagraj: प्रयागराज पुलिस की अनूठी पहल, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे छात्रों को दिए सफलता के टिप्स

Prayagraj Police News: प्रयागराज पुलिस ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए संवाद कार्यक्रम आयोजित किया. पुलिस अफसरों के अनुभव और परीक्षा की तैयारी के टिप्स से छात्र उत्साहित नजर आए.

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के उत्साहवर्धन और मार्गदर्शन के लिए पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने शनिवार (13 जनवरी) अनूठी पहल की. पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा और दूसरे पुलिस अफसरों ने पुलिस लाइंस सभागार में छात्रों के साथ संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया. इस कार्यक्रम के जरिए पुलिस अफसरों ने जहां छात्रों को सफलता हासिल करने के टिप्स दिए, वहीं उनका मनोबल बढ़ाने का भी काम किया.

अफसरों ने प्रतियोगी छात्रों को एकाग्र होकर बेहतर प्लानिंग और टाइम मैनेजमेंट के जरिए कामयाबी पाने का गुरुमंत्र दिया. इसके अलावा उन्हें तनावमुक्त रहते हुए अपने लक्ष्य पर फोकस करने की नसीहत दी. पुलिस कमिश्नर समेत दूसरे पुलिस अफसरों ने प्रतियोगी छात्रों के सवालों के जवाब देते हुए उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया. अफसरों ने छात्रों के साथ अपने अनुभव भी साझा किए और उन्हें बताया कि लक्ष्य तक पहुंचने में कई तरह की बाधाएं भी आती हैं, लेकिन किसी भी स्तर पर हताश और निराश होकर लक्ष्य के लिए अडिग रहने वाले को ही कामयाबी मिलती है. 

मिले अनुभव और टिप्स से छात्र खुश
अफसरों ने छात्रों का न सिर्फ मार्गदर्शन कर उनकी हौसला अफजाई की, बल्कि मित्र पुलिस की सोशल पुलिसिंग की परिकल्पना को भी साकार किया. पुलिस अफसरों के अनुभव और टिप्स पाकर प्रतियोगी छात्र काफी खुश नजर आए और उन्होंने पुलिस कमिश्नर से अनुरोध किया कि इस तरह का संवाद कार्यक्रम आगे भी जारी रहना चाहिए. छात्रों के साथ सवाल जवाब में पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा के साथ ही डीसीपी दीपक भूकर, श्रद्धा पांडेय, अभिनव त्यागी, अनंत, एसीपी श्वेताभ पांडेय और पुष्कर वर्मा भी शामिल रहे. 

'अपने अंदर की विशेषता जानें छात्र'
इस मौके पर पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने बताया कि हर छात्र के अंदर कुछ न कुछ विशेषता जरूर होती है और उनकी कुछ कमजोरी भी होती हैं, जिसे जानने की जरूरत हर छात्रों को है. जब छात्र ये जान लेंगे कि उनके अंदर क्या विशेषता है और क्या कमी तो उनकी पढ़ाई की राह आसान हो जाएगी. उनके मुताबिक, सभी छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार क्षेत्र चुनना चाहिए क्योंकि आपकी जिस क्षेत्र में रुचि होगी, उसी क्षेत्र में आप कार्य करने जाएंगे तो सफलता मिलने की उम्मीद ज्यादा रहती है.

'टाइम मैनेजमेंट से मिलेगी सफलता'
डीसीपी सिटी दीपक भूकर ने छात्रों को बताया कि समय का खास ध्यान रखना चाहिए क्योंकि अब परीक्षा में ज्यादा समय नहीं मिलता है. इसलिए परीक्षा देने के साथ ही परीक्षा के दौरान मिलने वाले टाइम को भी मैनेज करके सफलता हासिल की जा सकती है.

Ram Mandir Inauguration: लालकृष्ण आडवाणी ने याद दिलाया सोमनाथ से अयोध्या तक सफर, इस घटना पर जताया दुख

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
Amethi News: देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम
देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget