एक्सप्लोरर

Prayagraj News: ओवैसी के इस बयान के विरोध में उतरे मुस्लिम युवा, कहा- ऐसे नेता देश में बो रहे नफरत के बीज

UP News: असदउद्दीन ओवैसी के यूपी में कांवड़ियों पर फूल बरसाए जाने के एतराज जताने के बाद मुस्लिम युवाओं का कहना है कि ओवैसी जैसे राजनेता देश में नफरत के बीज बो रहे हैं.

Prayagraj News: एमआईएम प्रमुख असदउद्दीन ओवैसी द्वारा यूपी में कांवड़ियों पर फूल बरसाए जाने पर एतराज जताने के बाद प्रयागराज के मुस्लिम युवाओं ने अनूठे अंदाज़ में विरोध किया है. विरोध जताने वाले प्रयागराज के मुस्लिम युवाओं की यह टोली इन दिनों कांवड़ियों पर फूल बरसाकर ख़ास अंदाज़ में उनका स्वागत करते हुए उन्हें जलपान भी करा रही है. सिर पर जालीदार टोपी लगाकर कांवड़ियों पर फूल बरसाने वाले इन मुस्लिम युवाओं का कहना है कि ओवैसी जैसे राजनेता देश में नफरत के बीज बो रहे हैं, जबकि हिन्दुस्तान गंगा-जमुनी तहजीब वाला मुल्क है. यहां नफरत नहीं बल्कि आपसी एकता -भाईचारे और सौहार्द को बढ़ाए जाने की ज़रुरत है.

कांवड़ियों पर बरसाते हैं फूल
प्रयागराज के ये मुस्लिम युवा जब कांवड़ियों पर गुलाब के फूलों की बारिश कर ख़ास अंदाज़ में उनका अभिनंदन करते हैं.साथ ही उनके साथ हाथ उठाकर बोल बम के जयकारे लगाते हैं. उन्हें पानी की बोतल और बिस्किट के पैकेट देते हैं तो इस अनूठे नज़ारे को देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ जमा हो जाती है. प्रयागराज के युवा तनवीर शरीफ और उनकी टीम के बाकी सदस्य इन दिनों शहर के शास्त्री ब्रिज पर खड़े होकर कांवड़ियों पर फूल बरसाते दिखाते देते हैं. इस रास्ते से रोज़ाना सैकड़ों की संख्या में कांवड़िये बाबा विश्वनाथ को जल चढाने के लिए वाराणसी जाते हैं.

असदउद्दीन ओवैसी  को लेकर ये कहा
तनवीर शरीफ उर्फ़ कैफ़ी और उनकी टीम के दूसरे मुस्लिम युवाओं का कहना है कि देश में सभी मज़हब के लोग साथ मिल- जुलकर सभी त्यौहार मनाते हैं. एक -दूसरे की खुशियों में शामिल होते हैं. ऐसे में असदउद्दीन ओवैसी का बयान कतई ठीक नहीं है और यह दिलों की दूरियों को बढ़ाने वाला है. उनके मुताबिक़ कांवड़िये साक्षात भगवान शिव का स्वरुप होते हैं. ऐसे में उनकी सेवा और स्वागत से सभी को पुण्य हासिल होता है. कांवड़िये भी मुस्लिम युवकों द्वारा फूल बरसाकर स्वागत किये जाने पर कई बार भावुक हो जाते हैं और इनकी जमकर तारीफ़ करते हैं. प्रयागराज के ये मुस्लिम युवा इससे पहले सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना का भी खुलकर समर्थन करते हुए विपक्षी पार्टियों को करारा जवाब दे चुके हैं.

ये भी पढ़ें:-

UP MLC Election 2022: यूपी में दो एमएलसी सीटों पर चुनाव के लिए BJP तैयार की फाइनल लिस्ट, इन पांच नेताओं के हैं नाम

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 PCS और 13 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें कौन कहां पहुंचा?


 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
अमेठी में टैंक की खुदाई में मिलीं धातु की वस्तुएं, ASI ने शुरू की जांच
अमेठी में टैंक की खुदाई में मिलीं धातु की वस्तुएं, ASI ने शुरू की जांच
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
आजमगढ़: शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, नियुक्ति की मांग
आजमगढ़: शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, नियुक्ति की मांग

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Embed widget