एक्सप्लोरर

Farmers Water Satyagraha: प्रयागराज के किसानों शुरू किया जल सत्याग्रह, जानें क्या है किसानों की मांगे

UP News: संगम नगरी प्रयागराज के सैकड़ों किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जल सत्याग्रह शुरू किया है. किसानों का कहना जबतक उनकी मांगें पूरी नहीं होती प्रदर्शन जारी रहेगा.

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज के किसानों ने अनूठे अंदाज में सत्याग्रह शुरू किया है. यह सत्याग्रह यमुना नदी के पानी में खड़े होकर किया जा रहा है. अपनी तमाम मांगों को लेकर जल सत्याग्रह शुरू करने वाले भारतीय किसान यूनियन से जुड़े हुए आंदोलनकारी किसानों का साफ तौर पर कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक वह यमुना के गहरे पानी से बाहर नहीं निकालेंगे और पानी में खड़े होकर प्रदर्शन करते रहेंगे. हालांकि पुलिस और प्रशासन के तमाम अधिकारी नाराज किसानों को मनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कई घंटे का वक्त बीतने के बावजूद अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल सका है.

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का यह जल सत्याग्रह यमुनापार के कंजासा गांव के पास यमुना नदी में किया जा रहा है. यह जल सत्याग्रह दो दर्जन से ज्यादा मांगों को लेकर शुरू किया गया है. प्रदर्शनकारी किसानों की अगुवाई भारतीय किसान यूनियन की यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह कर रहे हैं. इस मौके पर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, ताकि प्रदर्शन के दौरान कोई भी किसान यमुना के गहरे जल में किसी अनहोनी का शिकार न होने पाए. इस सत्याग्रह में सैकड़ो की संख्या में किसान शामिल हैं.

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किया जल सत्याग्रह
प्रदर्शनकारी किसानों की अगुवाई कर रहे भारतीय किसान यूनियन की यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह के मुताबिक पिछले कई महीनों से किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को समय-समय पर ज्ञापन दिए गए, लेकिन इसके बावजूद अधिकारियों के स्तर पर किसानों की किसी भी मांग का समुचित निस्तारण नहीं किया गया. जिससे आहत होकर भारतीय किसान यूनियन ने मजबूरी में जल सत्याग्रह का फैसला लिया है.

अनुज सिंह के मुताबिक किसानों की 26 सूत्रीय मांगों में प्रमुख रूप से राजस्व विभाग, बिजली विभाग, पुलिस विभाग और प्रयागराज विकास प्राधिकरण से जुड़ी समस्याएं हैं. इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में यमुनापार इलाके में बारा पावर प्लांट से प्रभावित किसानों की भी समस्याएं हैं. जिनको लेकर किसान लंबे समय से परेशान हैं और प्रशासनिक अधिकारियों से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

अनुज सिंह का कहना है कि जल सत्याग्रह के जरिए किसानों की आवाज को वह प्रदेश की योगी सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं, ताकि उनकी जायज मांगों पर सरकार उचित कार्रवाई करे. उनके मुताबिक इस जल सत्याग्रह को सफल बनाने के लिए शिफ्ट वाइज किसानों को बुलाया गया है. किसानों ने यमुना के पानी और किनारे पर डेरा जमा लिया है.

ये भी पढ़ें: काशी पहुंचीं नीता अंबानी, बाबा विश्वनाथ की शरण में सौंपा अनंत-राधिका की शादी का न्योता

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
लखनऊ में फर्जी फर्मों पर करोड़ों का कारोबार, बिना रिकॉर्ड के खपा दी लाखों गोलिया दवा
लखनऊ में फर्जी फर्मों पर करोड़ों का कारोबार, बिना रिकॉर्ड के खपा दी लाखों गोलिया दवा
मुजफ्फरनगर दंगे में सपा सांसद समेत 22 नेताओं के मुकदमे वापस, BJP नेताओं भी राहत
मुजफ्फरनगर दंगे में सपा सांसद समेत 22 नेताओं के मुकदमे वापस, BJP नेताओं भी राहत
योगी सरकार में तकनीक से जुड़ेगा भविष्य, 5 सर्वोदय स्कूलों में शुरू स्मार्ट क्लास
योगी सरकार में तकनीक से जुड़ेगा भविष्य, 5 सर्वोदय स्कूलों में शुरू स्मार्ट क्लास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget