एक्सप्लोरर

महंत नरेंद्र गिरि के इस करीबी शिष्य की शादी के वीडियो देखकर CBI हो गई हैरान, करेगी जांच

Mahant Narendra Giri Case: सीबीआई अभिषेक से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि बेहद साधारण परिवार की शादी में खर्च किये गए एक करोड़ रूपये आखिरकार कहां से आए.

Mahant Narendra Giri Student Royal Marriage: अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि (Mahant Narendra Giri) की संदिग्ध मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई (CBI) ने मामले के खुलासे के लिए अब महंत के पुराने शिष्यों और मठ से जुड़े तमाम दूसरे लोगों की आर्थिक हैसियत और रसूख की परतें उधेड़नी भी शुरू कर दी है. इस बीच सीबीआई की टीम को महंत नरेंद्र गिरि के बेहद नज़दीकी शिष्य अभिषेक मिश्र की चार महीने पहले हुई शादी के कुछ वीडियो भी बरामद हुए हैं. बेहद साधारण परिवार के अभिषेक की शादी शाही अंदाज़ में हुई थी. इस शादी में लाखों नहीं बल्कि एक करोड़ रूपये से ज़्यादा खर्च किये गए थे. हल्दी से लेकर फेरे लेने और रिसेप्शन से लेकर मुंह दिखाई तक की रस्म में जमकर नोट उड़ाए गए थे.

खुद महंत नरेंद्र गिरि भी इस शाही शादी में गवाह बने थे. उनकी मौजूदगी में भी अभिषेक के परिवार वालों और दोस्तों के साथ ही मठ से जुड़े तमाम लोगों ने भी जमकर नोटों की बारिश की थी. शादी में मुम्बई से बुलाई गई बार बालाओं के डांस के दौरान तो नोट इस कदर उड़ाए जा रहे थे कि ऐसा लग रहा था मानो नोट किसी आटोमेटिक मशीन से निकल कर हवा में उड़ रहे हैं. सीबीआई अब इन वीडियोज़ के आधार पर अभिषेक मिश्र से भी पूछताछ करने की तैयारी में है. अभिषेक मिश्र की शाही शादी को सीबीआई अपनी जांच के दायरे में लाने जा रही है. शादी के साथ ही जौनपुर में कुछ सालों पहले बने अभिषेक की महलनुमा कोठी के बारे में भी सीबीआई ने अपनी पड़ताल शुरू कर दी है.

abp चैनल के पास इस बात की पुख्ता जानकारी है कि महंत नरेंद्र गिरि के इस शिष्य की शाही शादी के वीडियो देखकर खुद सीबीआई की टीम भी हैरत में पड़ गई. abp गंगा चैनल को भी महंत नरेंद्र गिरि के करीबी शिष्य अभिषेक की शादी के कुछ Exclusive वीडियो हाथ लगे हैं. इन वीडियो में जिस तरह से पैसे उड़ाए और लुटाए जा रहे हैं. जिस तरह बार बालाओं का डांस हो रहा है. जिस तरह मेहमानों के स्वागत में रेड कार्पेट बिछाई गई हैं और जिस तरह से बैंड बाजे और लाइटिंग पर लाखों रूपये खर्च किये गए, वह न सिर्फ हैरान करने वाले हैं बल्कि तमाम सवाल भी खड़े कर रहे हैं.

जब अभिषेक की शादी हुई तो कोरोना की दूसरी लहर चरम पर थी

दरअसल, सीबीआई अभिषेक से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि बेहद साधारण परिवार की शादी में खर्च किये गए एक करोड़ रूपये आखिरकार कहां से आए. कहीं यह पैसे मठ के तो नहीं थे. क्या मुख्य आरोपी आनंद गिरि ने अपने गुरु महंत नरेंद्र गिरि पर कुछ करीबी शिष्यों पर ज़्यादा मेहरबान होने और उन पर दौलत लुटाने के जो आरोप लगाए थे, कहीं वह सच तो नहीं हैं. कहीं अभिषेक की शाही शादी में पानी की तरह बहाए गए पैसों का ताल्लुक महंत नरेंद्र गिरि के मौत से तो नहीं है. सीबीआई की टीम को अभिषेक मिश्र की शाही शादी के वीडियोज आनंद गिरि के लैपटॉप और मोबाइल फोन से बरामद  हुए हैं. 18 मई को जब अभिषेक की शादी हुई तो कोरोना की दूसरी लहर चरम पर थी. शादी समारोहों पर बंदिश थी. सिर्फ सादगी के साथ चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में ही फेरे लेने की अनुमति थी.

सूत्रों के मुताबिक़ इसी साल 18 मई को हुई अभिषेक मिश्र की शादी के दौरान आनंद गिरि और नरेंद्र गिरि के रिश्ते बिगड़ चुके थे. गुरु चेले में बातचीत भी नहीं होती थे. सीबीआई यह भी पता लगाएगी कि अगर आनंद गिरि शादी के दौरान प्रयागराज में नहीं थे तो उनके पास नोट उड़ाने के वीडियो कहां से आए. सूत्रों का दावा है कि महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत मामले में गिरफ्तार तीसरे आरोपी संदीप तिवारी ने आनंद गिरि को यह वीडियो भेजे थे. संदीप ने यह वीडियो खुद बनाए थे या उसने इन्हे कहीं से हासिल किया था, यह साफ़ होना अभी बाकी है. बहरहाल जांच एजेंसी सीबीआई अब महंत नरेंद्र गिरि के करीबी शिष्य अभिषेक मिश्र की चार महीने पुरानी शाही शादी के तार खुदकुशी मामले से जुड़ने की संभावनाएं तलाशने में लग गई है. सीबीआई की जांच में आखिरकार क्या कुछ निकलेगा, इसका फैसला तो वक़्त करेगा, लेकिन एबीपी गंगा चैनल पर अभिषेक की शादी में नोटों को लुटाए जाने का यह अंदाज़ यकीनन आपको हैरान कर देगा.

यह भी पढ़ें-

Lucknow: नौकरी से पूरे नहीं हुए खर्चे तो बन गईं कॉलगर्ल, 7 युवतियां और 2 एजेंट गिरफ्तार, बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा

UP Election 2022: यूपी में JDU लड़ेगी विधानसभा चुनाव, पार्टी को BJP से गठबंधन की उम्मीद, नीतीश कुमार करेंगे रैलियां

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget