एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी में JDU लड़ेगी विधानसभा चुनाव, पार्टी को BJP से गठबंधन की उम्मीद, नीतीश कुमार करेंगे रैलियां

UP Elections: जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि हमारी बीजेपी से बातचीत चल रही है. पार्टी के लिए नीतीश कुमार रैलियां भी करेंगे जिसकी तैयारी पार्टी कर रही हैं.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Elections) नजदीक हैं ऐसे में तमाम राजनीतिक दल लगातार अपने पार्टी का विस्तार करते हुए संगठन को मजबूत कर रहे हैं जिससे कि चुनाव में फायदा मिल सके. इसी कड़ी में बिहार (Bihar) में सत्तारूढ़ दल जनता दल यूनाइटेड (JDU) भी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करते हुए जिला संजोयकों की नियुक्ति कर रही है जिससे कि 2022 के चुनाव में उसे फायदा हो सके.

बीजेपी से चल रही है गठबंधन की बात

जदयू उत्तर प्रदेश में बीजेपी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ना चाहती है जिसके लिए जदयू का आलाकमान बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से बात कर रहा है. बीजेपी और जदयू बिहार में एक दूसरे के सहयोग से सरकार चला रही हैं और अब जदयू यूपी में भी चुनाव लड़ना चाहती है जिसके लिए बीजेपी से लागातर बातचीत चल रही है. हालांकि बीजेपी ने 2022 के लिए अपने गठबंधन का एलान किया है जिसमे अपना दल(एस) व निषाद पार्टी को जगह दी है. इसके बावजूद जदयू को उम्मीद है कि बीजेपी के साथ उसका गठबंधन होगा.

नीतीश करेंगे उत्तर प्रदेश में प्रचार

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि हमारी बीजेपी से बातचीत चल रही है. अगर बात नहीं बनती है और गठबंधन नहीं होता है तो पार्टी अकेले उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेंगी. पार्टी का फोकस उन सीटों पर होगा जहां जदयू का जनाधार है. इसके लिए पार्टी तैयारी भी कर रही है और संगठनात्मक तौर पर जिला संयोजक की नियुक्ति कर रहे हैं. इसके साथ ही पार्टी के लिए नीतीश कुमार रैलियां भी करेंगे जिसकी तैयारी पार्टी कर रही हैं.

यूपी में होगी कार्यसमिति की बैठक

जदयू अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में या तो नवंबर के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश में अपनी कार्यसमिति की बैठक की तैयारी कर रही है जिसके लिए लखनऊ व अन्य स्थानों को लेकर मंथन किया जा रहा है. गौरतलब है कि जदयू ने 2017 का विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश में नहीं लड़ा था लेकिन इस बार पार्टी के संगठन को विस्तार देते हुए उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है.

यह भी पढ़ें:

UP Election 2022: गठबंधन के लिए शिवपाल ने अखिलेश यादव को दिया 11 अक्टूबर तक का वक्त, ओवैसी को लेकर दिया बड़ा बयान

सीएम योगी ने गिनाई उपलब्धियां, बोले- गरीबों को अब मुफ्त में मिलता है एलपीजी सिलेंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget