एक्सप्लोरर

महाकुंभ: काम करने वाले सफाईकर्मियों और नाविकों को सौगात, सीएम योगी देंगे 2 लाख का बीमा

Mahakumbh 2025 in Prayagraj: प्रयागराज में नए साल 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच भव्य और दिव्य महाकुंभ का आयोजन होगा. इस बार यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के सहूलियत के लिए खास ध्यान रखा जाएगा.

Prayagraj News Today: प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ को भव्य और दिव्य बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार हर स्तर पर तैयारी कर रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के तहत इस बार स्वच्छ और स्वस्थ्य महाकुंभ बनाने का मिशन रखा गया है. इसका उद्देश्य स्वच्छता और ग्रीन महाकुंभ का संदेश पूरे विश्व में प्रसारित करना है. 

इस दिशा में मेला प्राधिकरण प्रयागराज जहां एक ओर डेढ़ लाख शौचालय स्थापित कर रहा है, तो दूसरी ओर दस हजार से अधिक सफाईकर्मियों पूरे मेले के दौरान कार्यरत रहेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर महाकुंभ के स्वच्छताकर्मियों के स्वास्थ्य और जीवन सुरक्षा के लिए 'स्वच्छता मित्र सुरक्षा बीमा योजना' लागू की गई है. 

सीएम योगी देंगे सर्टिफिकेट
जिसके तहत महाकुंभ में संलग्न सभी स्वच्छताकर्मियों और नाविकों को 2 लाख रुपये की जीवन बीमा योजना से जोड़ा जाएगा. योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने हाथों से स्वच्छताकर्मियों को 'स्वच्छता मित्र बीमा योजना' का सार्टिफिकेट दे कर करेंगे.

महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन के लिए स्वच्छता और स्वास्थ्य पर खास ध्यान दिया जा रहा है. इसके साथ ही स्वच्छता कार्यों में जुटे सफाईकर्मियों का भी खास ध्यान रखा गया है. महाकुंभ में स्वच्छ कुंभ कोष के माध्यम से स्वच्छताकर्मियों के बच्चों के लिए मेला क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय चलाया जा रहा है.

इन्हें मिलेगा 2 लाख का बीमा
पहली बार महाकुंभ में काम करने वाले स्वच्छताकर्मियों और नाविकों को स्वच्छता मित्र सुरक्षा बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा. कुंभ मेला विशेष कार्यकारी अधिकारी आकांक्षा राणा ने बताया कि महाकुंभ में कार्यरत सभी स्वच्छताकर्मियों और नाविकों को 2 लाख रूपये की सुरक्षा बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा. 

कुंभ मेला विशेष कार्यकारी अधिकारी आकांक्षा राणा ने बताया कि इसके लिए प्रीमियम की राशि स्वच्छ कुंभ कोष से दी जाएगी, जिसकी बीमा अवधि 6 साल के लिए है. उन्होंने बताया कि सीएम महाकुंभ मेला क्षेत्र में आगमन पर स्वच्छता वाहनों का लोकार्पण करेंगे, साथ ही स्वच्छता कर्मियों की रैली को हरी झण्डी भी दिखायेंगे.

ये भी पढ़ें: यूपी उपचुनाव: 33 साल बाद सपा के गढ़ में जीती BJP, 3 बार के BSP विधायक ने फहराया परचम

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस्लाम की बात करने वाले अब...', ओम प्रकाश राजभर ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
'इस्लाम की बात करने वाले अब...', ओम प्रकाश राजभर ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित डंपर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित डंपर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत
Uttarakhand Weather: 14 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन का बढ़ा खतरा; लोगों से सतर्क रहने की अपील
उत्तराखंड में 14 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन का बढ़ा खतरा; लोगों से सतर्क रहने की अपील
Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget