एक्सप्लोरर

प्रयागराज महाकुंभ के लिए गोरखपुर परिक्षेत्र से होकर गुजरेंगी 2100 बसें, अकेले गोरखपुर परिक्षेत्र के विभिन्न डिपो से चलाई जाएंगी 390 बसें

Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश में कुंभ मेले को लेकर तैयारियां जोरो-शोरों पर चल रही है. कुंभ मेला 2025 के लिए सीएम योगी ने प्रदेश भर से संगम नगरी प्रयागराज के लिए 2100 बसों को चलाने का फैसला लिया है.

Uttarpradesh News: विश्व के अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में शामिल महाकुंभ में श्रद्धालुओं को तीर्थराज प्रयागराज तक सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के योगी सरकार कमर कसकर तैयार है. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपी रोडवेज) की 2100 महाकुंभ स्पेशल बसें पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर परिक्षेत्र से होकर प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 के लिए गुजरेंगी. ये बसें गोरखपुर परिक्षेत्र के 38 स्थानों से होकर प्रयागराज महाकुंभ मेला के लिए आएंगी-जाएंगी. महाकुंभ के लिए गुजरने वाली बसों में से 390 महाकुंभ स्पेशल बसें गोरखपुर परिक्षेत्र के विभिन्न डिपो से चलाई जाएंगी. इसे लेकर परिक्षेत्र के सभी बस डिपो को अभी से अलर्ट कर दिया गया है.

कुंभ मेले के लिए सुगम यात्रा उपलब्ध कराएगी सरकार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में यूपी रोडवेज, प्रयागराज महाकुंभ 2025 के लिए प्रदेश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं को सुगम, सस्ती एवं आरामदायक सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी में जुटा हुआ है. चूंकि प्रयागराज महाकुंभ में पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सड़क मार्ग से आते हैं इसलिए इस अंचल के हर कस्बे को महाकुंभ क्षेत्र से जोड़ते हुए बस चलाने की व्यापक योजना बनाई गई है. इसके लिए यूपी रोडवेज के गोरखपुर परिक्षेत्र से होकर 2100 बसों के संचलन का खाका तैयार कर लिया गया है. इस परिक्षेत्र में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर जिलों में आने वाले बस डिपो शामिल हैं. 

गोरखपुर परिक्षेत्र में 38 मेला बिंदु तय
यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक (गोरखपुर परिक्षेत्र) लव कुमार सिंह बताते हैं कि प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 के लिए गोरखपुर परिक्षेत्र में 38 मेला बिंदु तय किए गए हैं. इन मेला बिंदुओं से महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की संभावित संख्या का आकलन कर बसों का आवंटन किया गया है. मेला बिंदु बड़हलगंज से 140, गगहा से 30, गोरखपुर से 190, नौसढ़ से 20, हाटा से 20, कौड़ीराम से 70, मझगांवा से 20, सेंवई बाजार से 20, पडरौना से 35, कसया से 20, खलीलाबाद से 50, रुद्रपुर से 10, महराजगंज से 50, निचलौल से 20, ठूठीबारी/सिसवा से 20, पनियरा से 20, नौतनवा/आनंदनगर से 20, सोनौली से 15, गोला से 250, खजनी से 130, उरुवा से 159, कलवारी से 68, मुखलिसपुर से 50, बांसगांव से 55, बरहज से 50, लार से 20, देवरिया से 60, बांसी से 30, डुमरियागंज से 20, बस्ती से 80, बढ़नी से 30, सिद्धार्थनगर से 20, मेहदावल से 60, बेलघाट/धनघटा से 45, शोहरतगढ़ से 33 और गायघाट से 10 बसों का संचलन महाकुंभ मेला के लिए गुजरेंगी. इन बसों में से गोरखपुर परिक्षेत्र के राप्तीनगर, सोनौली, गोरखपुर, बस्ती, पडरौना, देवरिया, महराजगंज, सिद्धार्थनगर डिपो की 390 बसें भी शामिल हैं.

महाकुंभ के लिए बेड़े में शामिल होंगी 203 नई बसें
प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 में यात्रियों को सुगम आवागमन की सुविधा के लिए यूपी रोडवेज के गोरखपुर परिक्षेत्र के बेड़े में 203 नई बसें भी शामिल होंगी. यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक (गोरखपुर परिक्षेत्र) लव कुमार सिंह के मुताबिक इन नई बसों में 10 वोल्वो, 20 एसी स्लीपर बसें भी होंगी। नई बसें दिसंबर अंत तक आ जाएंगी.

यह भी पढ़ें- कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर बोले- '70 घर में पत्थर रखे थे, सभी दंगाइयों पर कार्रवाई हो'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- FRUIT के इलाज से कोई...
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- FRUIT के इलाज से कोई...
Siddharthnagar News: यूपी में अंतिम संस्कार में गए 3 लोग नदी में डूबे, SDRF और गोताखोर कर रहे तलाश; नहीं मिला सुराग
यूपी में अंतिम संस्कार में गए 3 लोग नदी में डूबे, SDRF और गोताखोर कर रहे तलाश; नहीं मिला सुराग
अयोध्या में डैमेज कंट्रोल की कोशिशें शुरू, चंपत राय की छवि बचाने के लिए लामबंद हुए साधु-संत
अयोध्या में डैमेज कंट्रोल की कोशिशें शुरू, चंपत राय की छवि बचाने के लिए लामबंद हुए साधु-संत
हरिद्वार: जूना अखाड़े ने वाल्मीकि अखाड़े को दी मान्यता, साधु-संतों में हलचल तेज, फैसले पर उठे सवाल
हरिद्वार: जूना अखाड़े ने वाल्मीकि अखाड़े को दी मान्यता, साधु-संतों में हलचल तेज, फैसले पर उठे सवाल

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget