एक्सप्लोरर

Prayagraj News: प्रयागराज में हर्ष फायरिंग से तीन बच्चे समेत चार घायल, नली में फंसी गोली निकालते समय हुआ हादसा

Prayagraj Harsh Firing Accident: शादी समारोह की खुशियां चीख पुकार में बदल गईं. बारात वापस आने की खुशी में हर्ष फायरिंग की जा रही थी. नली में फंसी गोली निकालते समय हादसा हो गया.

UP Harsh Firing: प्रयागराज (Prayagraj) में हर्ष फायरिंग के दौरान तीन बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए. घटना सरायइनायत थाना क्षेत्र के चकमुजमी गांव की है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बारात वापस आने की खुशी में बंदूक से फायर किए जा रहे थे. बंदूक के छर्रे तीन बच्चे और एक महिला को लगने से घायल हो गए. ललित की ससुराल चकमुजमी गांव में है. गुड़गांव से शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए ललित ससुराल आए थे. दोपहर करीब ढाई बजे बारात घर पर वापस आई थी. बारात वापस आने पर लोग मस्ती में डांस कर रहे थे.

हर्ष फायरिंग में चार लोग घायल

एक रिश्तेदार ने हर्ष फायरिंग के लिए लाइसेंसी बंदूक निकाली. फायरिंग के दौरान गोली नली में फंस गई. गोली निकालने के लिए नली खोलते समय हादसा हो गया. सामने बेड को पार करते हुए गोली की चपेट में 12 वर्षीय विजय, 10 वर्षीय भाविक, 10 वर्षीय रक्षित और 40 वर्षीय सुषमा आ गए. हादसा के बाद खुशियों वाले घर में चीख पुकार मच गई. खून से लथपथ चार लोगों को तत्काल अस्पताल भेजा गया. सराय इनायत पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

खुशियों वाले घर में चीख-पुकार

डीसीपी यमुनानगर अभिषेक भारती ने बताया कि आज थाना क्षेत्र सरायइनायत के चकमुजमी गांव से हादसे की सूचना प्राप्त हुई. उन्होंने बताया कि शिवप्रकाश के घर पर गौना का कार्यक्रम चल रहा था. कार्यक्रम में शिवप्रकाश के रिश्तेदार ने हर्ष फायरिंग की. बंदूक के छर्रे तीन बच्चे और एक महिला को जाकर लगे. चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने बताया है कि घायल खतरे से बाहर हैं. अस्पताल में इलाज चल रहा है. फायर करने वाले प्रकाश सरोज को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है. तहरीर प्राप्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

https://ekb.abplive.com/#/home

 

UP News: बस कंडक्टर पर हमला करने वाला छात्र कॉलेज से निलंबित, प्रिंसिपल ने बताया स्टूडेंट का व्यवहार

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget