एक्सप्लोरर

UP News: बस कंडक्टर पर हमला करने वाला छात्र कॉलेज से निलंबित, प्रिंसिपल ने बताया स्टूडेंट का व्यवहार

Prayagraj News: प्रयागराज में बस कंडक्टर पर हमला करने वाला आरोपी छात्र यूनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक फर्स्ट इयर का स्टूडेंट है. इस घटना के बाद आरोपी छात्र लारेब हाशमी को निलंबित किया है.

Prayagraj Student Attack Bus Conductor: प्रयागराज में इंजीनियरिंग के छात्र द्वारा इलेक्ट्रिक बस के कंडक्टर पर चापड़ से हमला करने का मामला सामने आया है. वहीं इस मामले में इंजीनियरिंग कॉलेज प्रशासन ने भी घटना संज्ञान लेते हुए आरोपी छात्र लारेब हाशमी को निलंबित किया है. वहीं सस्पेंड करने के अलावा एक जांच कमेटी का भी गठन किया गया है, इस जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही आगे आरोपी को टर्मिनेट किया जा सकता है. भविष्य में ऐसे छात्र एडमिशन न ले सकें इसके लिए भी कमेटी एक रिपोर्ट तैयार करेगी.

बता दें कि यूनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक फर्स्ट इयर का स्टूडेंट था आरोपी छात्र लारेब हाशमी. कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर एच पी शुक्ल ने आरोपी छात्र के निलंबित किए जाने की जानकारी दी है. प्रिंसिपल के मुताबिक पिछले करीब एक महीने से पढ़ाई के लिए कॉलेज आ रहा था आरोपी छात्र और कॉलेज में उसका व्यवहार दूसरे छात्रों की तरह सामान्य रहता था. 

बता दें कि शुक्रवार को प्रयागराज में एक इलेक्ट्रिक बस में इंजीनियरिंग के छात्र लारेब हाशमी ने कंडक्टर पर बेरहमी से चापड़ से कई वार किए. इस हमले के बाद आरोपी छात्र ने वीडियो भी बनाया और उसने विवादित धार्मिक नारे भी लगाए. हालांकि घटना के कुछ ही समय बाद आरोपी छात्र लारेब हाशमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी ने पुलिस की कस्टडी से भागने की कोशिश की और पुलिस पर ही हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई जो उसके पैर में जा लगी. इस मामले को लेकर यूपी की योगी सरकार भी सख्त है और इस घटना के बाद यूपी सरकार ने जांच की जिम्मेदारी यूपी एटीएस को सौंप दी है. इतना ही नहीं आरोपी को भी यूपी एटीएस के हवाले कर दिया गया है.

UP News: प्रयागराज के बस कंडक्टर पर हुए हमले को लेकर योगी सरकार सख्त, एक्शन में यूपी ATS

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीलीभीत में इलाज के दौरान महिला की मौत, 2 डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
पीलीभीत में इलाज के दौरान महिला की मौत, 2 डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
राहुल गांधी से मिलने लाखों की संख्या में प्रयागराज आएंगे छात्र, अजय राय ने दी जानकारी
राहुल गांधी से मिलने लाखों की संख्या में प्रयागराज आएंगे छात्र, अजय राय ने दी जानकारी
यूपी में मानसून सक्रिय, लखनऊ समेत 52 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून सक्रिय, लखनऊ समेत 52 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget