एक्सप्लोरर

Prayagraj News: कोरोना के बाद बढ़ने लगी डायबिटीज के मरीजों की संख्या, 600 एक्सपर्ट ने तैयार की रिपोर्ट

UP News: प्रयागराज में डॉक्टर्स की टीम ने डायबिटीज के लगातार बढ़ रहे मामलों को लेकर रिसर्च किया. इस रिपोर्ट में बताया गया कि कोरोना के बाद डायबिटीज मरीजों की संख्या कई गुना बढ़ी.

Prayagraj Doctor Mahakumbh: संगम नगरी प्रयागराज में 11 फरवरी से डायबिटीज के एक्सपर्ट डॉक्टर्स के कुंभ की शुरुआत हुई. इस अनूठे कुंभ में 600 से ज्यादा डायबिटीज के एक्सपर्ट शामिल हुए. डॉक्टर्स के इस कुंभ में पेश किए गए रिसर्च में यह बात सामने आई है कि कोरोना काल में बड़ी संख्या में लोग कोविड की चपेट में आये. इस दौरान तमाम लोग डायबिटीज का भी शिकार हुए. कोरोना के साये में बीते तीन सालों में देश में डायबिटीज मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. रिसर्च सोसायटी फॉर स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया के बैनर तले हुई इस कॉन्फ्रेंस में इस बात पर चर्चा की गई कि आखिरकार कोरोना काल में डायबिटीज के मरीजों की संख्या बढ़ने की सबसे बड़ी वजह क्या रही.

कोरोना काल में बढ़े डायबिटीज मरीज

विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना काल में इम्युनिटी बढाने के लिए जिस तरह से स्टेरॉयड का इस्तेमाल किया गया, उसने लोगों के शरीर को ज्यादा नुकसान पहुंचाया. इसके अलावा लोगों ने डॉक्टर्स की सलाह के बिना जो दवाएं खाई, उसने भी लोगों की सेहत को खराब किया. कोरोना से निपटने के लिए इस्तेमाल किए गए तमाम दूसरे हथकंडों से भी लोगों को नुकसान हुआ. इसके अलावा इम्युनिटी बढ़ाने के लिए लोगों ने खानपान पर कतई ध्यान नहीं दिया और जरूरत से ज्यादा चीजों का इस्तेमाल किया. लॉकडाउन के पीरियड में लोगों ने फिजिकल प्रैक्टिस लगभग खत्म कर दी. इसके अलावा तमाम लोग कोरोना को लेकर इस कदर डर गए कि उन्होंने खुद डायबिटीज जैसी बीमारियों को दावत दे डाला. कोरोना काल में डायबिटीज मरीजों पर रिसर्च करने वाले लखनऊ के एक्सपर्ट डॉ अनुज महेश्वरी के मुताबिक कोरोना कॉल में डायबिटीज मरीजों की संख्या कई गुना बढ़ी है.

इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सभागार में डायबिटीज के एक्सपर्ट डॉक्टर्स की नेशनल कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव ने किया. इस मौके पर प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर एसपी सिंह भी मौजूद थे. कॉन्फ्रेंस में देश भर के डायबिटीज के 600 से ज्यादा एक्सपर्ट शामिल हुए.

क्या कहता है आंकड़ा?

इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन रिसर्च सोसायटी फॉर स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया द्वारा किया जा रहा है. डायबिटीज की बीमारी पर रिसर्च करने वाली यह एशिया की सबसे बड़ी संस्था है. कॉन्फ्रेंस की ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ अनुभा श्रीवास्तव और इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सुबोध जैन के मुताबिक इस कांफ्रेंस में कुल 70 लेक्चर हो रहे हैं. डॉ सुबोध जैन और डॉ अनुभा श्रीवास्तव के मुताबिक इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में इस वक्त डायबिटीज के मरीजों की संख्या साढ़े सात करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. यह संख्या तेजी से बढ़ रही है. इनके अनुसार भारत में हर 11वां व्यक्ति डायबिटीज की चपेट में आ चुका है. यह संख्या उन लोगों की है, जिन्होंने अपना चेकअप कराया है. अगर सभी लोगों की जांच की जाए तो यह तादाद कई गुना ज्यादा बढ़ सकती है.

डॉक्टर्स के मुताबिक कोरोना की महामारी को कंट्रोल तो कर लिया गया, लेकिन यह आने वाले कुछ सालों में फिलहाल खत्म नहीं होगी. ऐसे में कोरोना के खिलाफ जंग को जारी रखते हुए लोगों को डायबिटीज से कैसे बचाया जाए, इस कॉन्फ्रेंस में खासतौर पर इसी बिंदु पर चर्चा की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: UP Politics: अब्बास अंसारी की पत्नी गिरफ्तार, FIR दर्ज, प्रयागराज के DG जेल करेंगे जांच, जानिए- क्या है मामला?

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget