एक्सप्लोरर

Prayagraj News: 'जिला अदालतें जमानत देने से क्यों डरती हैं', CJI चंद्रचूड़ ने मध्यस्थता केंद्र की बताई अहमियत

UP News: मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने जिला अदालतों के विचाराधीन कैदियों को आसानी से जमानत देने में हिचकने पर सवाल उठाए. उन्होंने अतीत की घटना को नहीं दोहराने की बात कही.

UP News: देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने आज (शनिवार) संगम नगरी प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट के नए मध्यस्थता केंद्र का उद्घाटन किया. मध्यस्थता केंद्र हाईकोर्ट के नजदीक स्थापित किया गया है. चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने जजेज के लिए नई डिजिटल लाइब्रेरी की भी शुरुआत की. उन्होंने 'यूपी की अदालतें' नाम की पुस्तक का विमोचन किया. कार्यक्रम में विभिन्न हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और कई जजेज भी मौजूद थे. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डी वाई चंद्रचूड़ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश को बड़ी संख्या में मध्यस्थता केंद्रों की जरूरत है. उन्होंने कहा कि मध्यस्थता केंद्रों के जरिए कम खर्च में जल्द मामलों का निपटारा किया जा सकता है.

मध्यस्थता केंद्र का CJI ने किया उद्घाटन

दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता कराने में मध्यस्थता केंद्र बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि अदालतों में आने से पहले मुकदमों का बोझ घटाया जा सकता है. जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ कहा कि अगर मध्यस्थता केंद्रों से भी मामलों का निपटारा करने में लंबा समय लगेगा तो लोग सुलह समझौता कराने से बचेंगे. ऐसी स्थिति में दोनों पक्षों के बीच विवाद कायम रहेगा और अदालतों पर मुकदमों के बोझ में भी इजाफा होगा. चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने जिला अदालतों के विचाराधीन कैदियों को आसानी से जमानत देने में हिचकने पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि पता नहीं जिला अदालतें जमानत देने से क्यों डरती हैं. कानून के क्षेत्र में महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ने का चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने स्वागत किया.

'अतीत की घटना को दोहराया नहीं जाए'

उन्होंने कहा कि महिलाओं का न्यायपालिका के क्षेत्र में स्थान बनाना बेहद सकारात्मक और अच्छा कदम है. उन्होंने अदालत परिसरों में महिलाओं के लिए पर्याप्त शौचालयों के नहीं होने पर चिंता जताई. उन्होंने अदालत में अलग शौचालयों के साथ सेनेटरी नैपकिन डिस्पेंसर का भी सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि अतीत की घटनाओं को दोहराया नहीं जाए. घटना चाहे भारत की आजादी से पहले की हो या फिर इमरजेंसी की, अब कतई न दोहराया जाए. 

UP Police Constable Exam: फिरोजाबाद में सॉल्वर गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार, सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए 5-5 लाख में हुआ था सौदा

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget