एक्सप्लोरर

UP Police Constable Exam: फिरोजाबाद में सॉल्वर गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार, सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए 5-5 लाख में हुआ था सौदा

UP Police Constable Bharti Exam: फिरोजाबाद में पुलिस ने सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने का सख्त आदेश था.

UP News: फिरोजाबाद में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा से चंद घंटे पहले बड़ी कार्रवाई हुई. पुलिस ने सॉल्वर गैंग के चार सदस्यों को धर दबाचा. पकड़े गए आरोपी सिपाही भर्ती की परीक्षा में सेंध लगाने की तैयारी कर रहे थे. पुलिस ने बदमाशों को कृष्णा बिहार कॉलोनी से गिरफ्तार किया. सॉल्वर गैंग के पास से भारी मात्रा में कूटरचित दस्तावेज, पासबुक, चेकबुक, स्टाम्प स्याही पैड, पेन, सिलिकॉन पट्टी, एलईडी लाइट और 20,200 रुपये बरामद हुए. पुलिस ने बताया कि सॉल्वर गैंग का मास्टरमाइन्ड हरिशंकर उर्फ हरिओम और रमनेश है. दो अन्य आरोपियों का नाम नितिन और अभिषेक यादव है.

फिरोजाबाद में सॉल्वर गैंग का किया पर्दाफाश

सॉल्वर गैंग ने असली परीक्षार्थियों से 5-5 लाख में सौदा तय किया था. 57,000 रुपये दिए जा चुके थे. 4 लाख सुबह देने का वादा किया गया था. हरिओम और रमनेश सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी नितिन और अभिषेक यादव से 20,200 रुपये एडवांस लेकर खर्च कर चुके थे. पुलिस ने दोनों के एडमिट कार्ड भी जब्त कर लिया है. असली परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा में फर्जी सोल्वर बिठाए जाने की बात तय हुई थी. मौके से चार नकली आधार कार्ड बरामद हुए हैं.

परीक्षार्थियों से 5-5 लाख में सौदा हुआ था तय

नकली आधार कार्ड पर फर्जी फोटो लगाकर असली परीक्षार्थी का रूप देने की कोशिश की गई थी. सौल्वर गैंग ने नितिन और अभिषेक यादव के अलावा अन्य अर्भ्यर्थियों से लिए गए रुपये खर्च करने की बात स्वीकारी. कार्रवाई के बाद पुलिस सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. कम्प्यूटर सेन्टर मालिक हरिशंकर उर्फ हरिओम नगला गोकुल थाना बसई मौहम्मदपुर का निवासी है. दूसरा मास्टरमाइंड रमनेश कुमार मुस्ताबाद प्रेमपुर रैपुरा थाना दक्षिण का निवासी होना बताया. बता दें कि यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा नकल विहीन संपन्न कराने का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिए थे. पुलिस सफलता मिलने पर गदगद है. 

Maharajganj News: डबल मर्डर कांड में 9 साल बाद अदालत ने सुनाया फैसला, हत्या के दोषी को फांसी की सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: पीपलकोटी के लिए रवाना हुए CM धामी, चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
Live: पीपलकोटी के लिए रवाना हुए CM धामी, चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
यूपी में महिलाओं को कैश ट्रांसफर के मुद्दे पर सियासत, बीजेपी-सपा में छिड़ी जुबानी जंग
यूपी में महिलाओं को कैश ट्रांसफर के मुद्दे पर सियासत, बीजेपी-सपा में छिड़ी जुबानी जंग
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget