एक्सप्लोरर

जर्जर यूपी-1: प्रयागराज के इस पुल को बंद किया गया, निर्माण में मानकों को ताक पर रखकर बना था

प्रयागराज में 25 साल पहले बने इस पुल के पिलर की मिट्टी धसक गयी है. वहीं लोगों का कहना है कि इसे बनाते वक्त लापरवाही बरती गयी और मानकों को भी ध्यान में नहीं रखा गया.

प्रयागराज: गाजियाबाद के मुरादनगर में ठेकेदार और सरकारी अफसरों की लूट खसोट व भ्रष्टाचार के चलते श्मशान घाट की छत गिरने से तमाम लोगों को अपनी जान गंवाने पड़ी, लेकिन ऐसा नहीं है कि इस तरह की लूट खसोट और भ्रष्टाचार सिर्फ गाजियाबाद जिले तक ही सीमित है. यूपी के ज्यादातर सरकारी निर्माण कार्यों में अक्सर ही लापरवाही व मानक की अनदेखी किए जाने की शिकायतें सामने आती रहती हैं. सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का शहर प्रयागराज भी इससे कतई अछूता नहीं है.

ट्रफिक डायवर्जन से लोगों को आ रही है दिक्कतें

प्रयागराज में शहर को लखनऊ और फैजाबाद से जोड़ने वाले वाला मुख्य रास्ता पिछले 4 दिनों से बसना नाले पर बने पुल के क्षतिग्रस्त होने से की वजह से बंद पड़ा हुआ है. यहां ट्रैफिक का डायवर्जन कर दिया गया है. छोटे वाहनों को पड़ोस के दूसरे संकरे रास्ते से बारी- बारी से गुजारा जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ रोडवेज बसों समेत बड़े वाहनों को करीब 25 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है. रोडवेज ने प्रयागराज से लखनऊ और फैजाबाद रोड पर रूट पर आने जाने का किराया भी फौरी तौर पर बढ़ा दिया है. इसके साथ ही फाफामऊ और आसपास के इलाकों में लम्बा जाम भी लग रहा है.

25 साल पहले बनाया गया था पुल

दरअसल प्रयागराज शहर के बाहरी हिस्से फाफामऊ में बसना नाले पर लोक निर्माण विभाग ने तकरीबन 25 साल पहले एक पुल बनाया था. यह पुल प्रयागराज को लखनऊ और फैज़ाबाद से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर बनाया गया था. इस पुल के पिलर्स की मिट्टी 4 दिन पहले धंस गई, जिसकी वजह से पुल के गिरने का खतरा मंडराने लगा. आनन-फानन में अफसरों ने पुल को पूरी तरह से आवागमन के लिए बंद कर दिया. पहले इसकी मरम्मत की कोशिश की गई, लेकिन जब यह लगा कि नए सिरे से पिलर खड़ा करने और इसके बराबर एक वैकल्पिक पुल तैयार किए बिना काम नहीं चलेगा तब एक बाईपास तैयार किए जाने का काम शुरू किया गया. पुल को तैयार होने में अब कई महीने का वक्त लगेगा क्योंकि यह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है और इस पर आवागमन जान जान जोखिम में डालने वाला होगा.

वैकल्पिक रास्ता बनने में अभी वक्त लगेगा

सरकारी अमला विकल्प के तौर पर जो बाईपास तैयार करा रहा है उसे भी पूरा होने में हफ्ते भर का वक्त लग सकता है, तब तक लोगों को इसी तरह डायवर्टेड रास्ते से ही सफर तय करना होगा. पुल पर आवागमन बंद होने से करीब एक किलोमीटर के बाजार और सारी दुकानें भी बंद हैं, क्योंकि इन तक कोई जा ही नहीं पा रहा है. इसके अलावा लंबी दूरियों का सफर तय करने वालों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

मानकों को ताक पर रखा गया था

लोक निर्माण विभाग द्वारा तकरीबन 25 साल पहले तैयार किए गए इस पुल के बारे में जानकारों का कहना है कि इसे तैयार करते वक्त मानकों का पूरी तरह से ख्याल नहीं रखा गया. मिट्टी धंसने से पिलर को कोई खतरा ना हो इसके लिए बाहरी दीवार नहीं खड़ी की गई थी और यही पुल के क्षतिग्रस्त होने की सबसे बड़ी वजह बना है. बहरहाल पुल के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों का कहना है अगर निर्माण के वक्त पुल की रिटेनिंग वॉल भी बनाई जाती तो आज यह नौबत नहीं आती. यह सरासर लापरवाही का मामला है.

कौन जिम्मेदार?

इस मामले में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. मतलब साफ है कि रूट डायवर्ट कर सरकारी अमले ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है. मियाद खत्म होने से काफी पहले ही पुल क्यों क्षतिग्रस्त हुआ, इसके पीछे किसकी लापरवाही है, कौन इसका जिम्मेदार है, इसके लिए ना तो अभी तक कोई किसी की जवाबदेही तय की गई है और ना ही किसी को जिम्मेदार ठहराया गया है.

यह तो गनीमत रही कि मिट्टी धंसने से पिलर के कमजोर होने की बात वक्त रहते पता चल गई वरना हमेशा वाहनों की भीड़ से के बोझ तले दबे रहने वाले इस पुल पर गाजियाबाद के मुरादनगर जैसे किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था. बेशक प्रयागराज में बड़ा हादसा होने से तो बच गया लेकिन किसी की जवाबदेही और जिम्मेदारी तय तो होनी ही चाहिए ताकि भविष्य में किए जाने वाले निर्माणों पर ऐसी लापरवाही फिर से न बरती जा सके.

ये भी पढ़ें.

UP Corona Update: मरने वालों का आंकड़ा साढ़े आठ हजार के करीब, इतने नए मामले आए सामने

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति की कमाई का कितना हिस्सा गुजारा-भत्ता ले सकती है पत्नी? इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
पति की कमाई का कितना हिस्सा गुजारा-भत्ता ले सकती है पत्नी? इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Siddharthnagar News: एक माह पहले शादी, फिर हत्या कर कमरे में दफनाया शव, पति की क्रूर कथा सुन कांप जाएगी रूह
एक माह पहले शादी, फिर हत्या कर कमरे में दफनाया शव, पति की क्रूर कथा सुन कांप जाएगी रूह
UP Weather: यूपी में गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी, आज आगरा समेत 47 जिलों में अलर्ट, इस दिन से बदलेगा मौसम
यूपी में गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी, आज आगरा समेत 47 जिलों में अलर्ट, इस दिन से बदलेगा मौसम
ज्ञानवापी विवाद पर समझौता बैठक में नहीं निकला कोई समाधान, दोनों पक्ष अड़े, अब कोर्ट पर टिकी नजर
ज्ञानवापी विवाद पर समझौता बैठक में नहीं निकला कोई समाधान, दोनों पक्ष अड़े, अब कोर्ट पर टिकी नजर

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Embed widget