एक्सप्लोरर

UP Corona Update: मरने वालों का आंकड़ा साढ़े आठ हजार के करीब, इतने नए मामले आए सामने

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 771 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई. इसी अवधि में 928 मरीज ठीक भी हुए हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 20 और मरीजों की मौत हो गई और 771 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित 20 और मरीजों की मौत के साथ राज्य में अब तक इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8433 हो गई है.

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 771 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई. इसी अवधि में 928 मरीज ठीक भी हुए हैं. प्रदेश में इस वक्त संक्रमण के उपचाराधीन मामलों की संख्या 12,286 है. प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण मुक्त हो चुके मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 5,68,892 हो गई है. इस समय प्रदेश में रिकवरी रेट 96.49 प्रतिशत है. उन्होंने बताया कि सोमवार को प्रदेश में 1,26,733 नमूनों की जांच की गई. अब तक कुल दो करोड़ 45 लाख 94 हजार 871 नमूनों की जांच की जा चुकी है.

पूरे प्रदेश में ड्राई रन सफलतापूर्वक पूरा हुआ

प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को पूरे प्रदेश में कोविड टीकाकरण का पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) सफलतापूर्वक पूरा हुआ. राज्य के सभी 75 जिलों में तीन शहरी और तीन ग्रामीण केंद्रों पर यह पूर्वाभ्यास किया गया. कुछ जिलों में छह से अधिक केंद्रों पर भी यह कवायद की गई. उन्होंने बताया, ''इस पूर्वाभ्यास का उद्देश्य यह था कि बहुत जल्द जब वास्तविक कोरोना टीकाकरण शुरू होगा, उस समय जो भी चुनौतियां सामने आएंगी, उनको अभी से समझ लिया जाए. आज हर जिले में हुई इस कवायद की समीक्षा की जाएगी और जो भी खामियां सामने आएंगी उनका समाधान निकाला जाएगा.''

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि वैक्सीन का काम हालांकि जल्द ही शुरू होने वाला है लेकिन जब तक टीका नहीं लगता तब तक यह जरूरी है कि आप बचाव के सभी तरीकों का पालन करें. उन्होंने कहा कि संक्रमण का स्तर जरूर कम हुआ है लेकिन अभी यह खत्म नहीं हुआ है, लिहाजा कोविड संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करके खुद को इस संक्रमण से मुक्त रखें.

ये भी पढ़ें:

हिमाचल प्रदेश में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, जलाशयों पर रखी जा रही है विशेष नजर

कांग्रेस नेता हरीश रावत ने सोनिया गांधी के साथ इस महिला नेता को भारत रत्न देने की मांग की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वन गुर्जरों की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, किसान नेता ने वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात
वन गुर्जरों की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, किसान नेता ने वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
राम मंदिर ट्रस्ट से निकाले गए लेकिन कम नहीं हुआ रुतबा? BJP विधायक चंपत राय से मिले; दिया खुला समर्थन
राम मंदिर ट्रस्ट से निकाले गए लेकिन कम नहीं हुआ रुतबा? BJP विधायक चंपत राय से मिले; दिया खुला समर्थन
Noida News: जंतर-मंतर प्रदर्शन का असर, दिल्ली बॉर्डर पर नोएडा पुलिस का सख्त पहरा; वाहनों की जांच शुरू
जंतर-मंतर प्रदर्शन का असर, दिल्ली बॉर्डर पर नोएडा पुलिस का सख्त पहरा; वाहनों की जांच शुरू

वीडियोज

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
Embed widget