एक्सप्लोरर

Prayagraj: धर्म संसद के आयोजक आनंद स्वरूप की चेतावनी, 'अगर यति नरसिंहानंद और जितेंद्र त्यागी को जेल से रिहा नहीं किया तो...'

UP News: प्रयागराज की धर्म संसद में भी विवादित बयान दिया गया. धर्म संसद के आयोजक स्वामी आनंद स्वरूप ने भड़काऊ बयान दिया.

Prayagraj News: छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के बाद संगम नगरी प्रयागराज में भी धर्म संसद आयोजित हुई. माघ मेले में आज धर्म संसद का आयोजन किया गया. प्रयागराज की धर्म संसद में भी विवादित बयान दिया गया. धर्म संसद के आयोजक स्वामी आनंद स्वरूप ने भड़काऊ बयान दिया. उन्होंने कहा कि अगर स्वामी यति नरसिंहानंद और जितेंद्र त्यागी को जेल से रिहा नहीं किया गया तो खतरनाक अंजाम भुगतने होंगे. एक हफ्ते में दोनों को जेल से रिहा ना होने पर उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा. जिसके भयानक परिणाम भुगतने के लिए सरकार तैयार रहे. इन दोनों को जेल से छुड़ाने के लिए उसी तरह से उग्र आंदोलन होगा जैसा देश को आजाद कराने के लिए शहीद भगत सिंह ने असेंबली कांड किया था.

तीन प्रस्ताव पारित किए गए
प्रयागराज में हुई धर्म संसद में यति नरसिंहानंद और जितेंद्र नारायण त्यागी को धर्म योद्धा बताया गया. हरिद्वार में धर्म संसद कराने वाली संस्थाओं और संतों ने ही माघ मेले में भी धर्म संसद का आयोजन किया. इस धर्म संसद में तीन प्रस्ताव  पारित किए गए. पहले प्रस्ताव में धर्म संसद में मौजूद संतो ने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया. साथ ही प्रधानमंत्री और देश की संसद को धर्मादेश जारी कर संवैधानिक तौर पर भी देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने का फरमान सुनाया. दूसरे प्रस्ताव में धर्मांतरण के मामलों को पूरी तरह से रोकने के लिए कानून को और सख्त किए जाने की मांग की गई और धर्मांतरण कराने वालों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की गई.

नाम बदलकर संत सम्मेलन किया गया
तीसरे प्रस्ताव में हरिद्वार धर्म संसद में भड़काऊ भाषण देने वाले स्वामी यति नरसिंहानंद और जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को बिना शर्त जेल से एक हफ्ते में रिहा किए जाने की मांग की गई. धर्म संसद संचालन समिति के संयोजक स्वामी आनंद स्वरूप ने कार्यक्रम के बाद मीडिया को प्रस्तावों व फैसलों की जानकारी दी. हालांकि इस धर्म संसद से माघ मेले में मौजूद ज्यादातर बड़े संतों ने दूरी बनाए रखी. प्रयागराज में प्रशासन के दबाव के बाद धर्म संसद का नाम बदलकर संत सम्मेलन किया गया था क्योंकि प्रशासन धर्म संसद होने की इजाजत नहीं दे रहा था. इसके बाद इसका नाम बदलकर संत सम्मेलन किया गया. वहीं कार्यक्रम के आयोजक आनंद स्वरूप ने दावा किया कि संत सम्मेलन के नाम से सिर्फ बैनर लगाया गया था जबकि हकीकत में यह धर्म संसद ही थी.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: अगर AIMIM की सरकार बनी तो कौन होगा मुख्यमंत्री, असदुद्दीन ओवैसी ने बताया

UP Election 2022: बागपत में जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ, सपा पर लगाया ये बड़ा आरोप

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर साजिद रशीदी के बयान पर मंत्री जयवीर सिंह का पलटवार, 'मुगलिया सोच वाले...'
कांवड़ियों पर साजिद रशीदी के बयान पर मंत्री जयवीर सिंह का पलटवार, 'मुगलिया सोच वाले...'
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget