एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बागपत में जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ, सपा पर लगाया ये बड़ा आरोप

UP Elections: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बागपत में आयोजित प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में पहुंचे. जहां उन्होंने सपा गठबंधन के अलावा बसपा और कांग्रेस पर खूब निशाना साधा.

UP Assembly Election 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बागपत के डीएवी इंटर कॉलेज किशनपुर बराल गांव के आयोजित प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में पहुंचे. जहां उन्होंने सपा गठबंधन के अलावा बसपा और कांग्रेस पर खूब निशाना साधा. सपा को अयोध्या में राम भक्तों पर गोली चलवाने और मुजफ्फरनगर दंगे कराने का दोषी बताया. मुजफ्फरनगर दंगे में मारे गए गौरव और सचिन का कई बार नाम लिया. यह भी कहा कि चुनाव में गठबंधन को वोट देने वालों का मतलब होगा, मुजफ्फरनगर दंगे में मारे गए नौजवानों का अपमान. सीएम योगी ने कहा कि पहले की सरकार तमंचों की फैक्ट्री लगवाती थी, लेकिन बीजेपी सरकार ने ऐसी फैक्ट्रियों को बैन कर डिफेंस कॉरिडोर बनवाया, एयरपोर्ट बनवाया, जिससे प्रदेश के लोग देश दुनिया की यात्रा कर सके. 

संवाद कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और गठबंधन को वोट देने का मतलब मुजफ्फरनगर दंगे में मारे गए गौरव और सचिन के अलावा दूसरे नौजवानों का अपमान होगा. दोनों नौजवान अपनी बहन की रक्षा करने गए थे, लेकिन वहां दोनों की हत्या कर दी जाती है. मुजफ्फरनगर दंगे में 60 से ज्यादा हिंदू मारे गए थे और 15 सौ से ज्यादा हिंदुओं को जेल भेजा गया था. उस समय एक बार भी पीड़ित लोगों का हालचाल जानने के लिए कोई भी वहां नहीं गया. तब कहां चले गए थे ये गठबंधन के लोग. मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में मारे गए राम भक्त और दंगों में मारे गए नौजवानों के खून से इनकी टोपी रंगी हुई है. वहीं गलती फिर दोहरा रहे हैं और जाटों के टिकट काटकर, उन्हीं लोगों को दिए जा रहे हैं जिन्होंने गौरव और सचिव की हत्या की थी. ये स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए.

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस पार्टी में प्रतिस्पर्धा थी कि कौन कितने बड़े अपराधी को टिकट दे दे. बताओ, ये अपराधी जब सांसद और विधायक बनेंगे तो ये फूल की खेती नहीं बल्कि तमंचों की ही खेती करेंगे. इनका उपचार भी मेरे पास हैं और वह जेसीबी ओर बुलडोजर है. अपराधी आज गले में तख्ती लटकाकर जान की भीख मांग रहा है जबकि सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार में इतनी हिम्मत नहीं थी कि ऐसे माफिया और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करे.

सीएम ने कहा कि आज माफिया और अपराधी नाक रगड़ते हैं. सपा सरकार दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को नहीं बनने दे रही थी, लेकिन बीजेपी ने इस हाईवे को बनवाने का काम किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कहते हैं कि भगवान कृष्ण सपने मेरे में आए थे, लेकिन कृष्ण भक्त हम हैं भगवान कृष्ण तो हमारे ही सपने में आएंगे. वहां तो कंस ही आएंगे, कंस भी इस बात के लिए तरस रहा होगा कि चलो मेरा भी कोई अवतार हो रहा है. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा अपनी सरकार में तमंचे की फैक्ट्री लगवाती थी जबकि हमने ऐसी फैक्ट्रियों को बैन कर एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर में बनवा रहे हैं ताकि तोप का गोला बन सके और हमारे जवान, बागपत के जवान पाकिस्तान की सीमा में घुसकर मूंग दलने का काम कर सके.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: आगरा की फतेहाबाद सीट पर दिलचस्प है मुकाबला, सपा उम्मीदवार रुपाली दीक्षित ने कही ये बात

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी ने ट्विटर के ज़रिये किया समाजवादी कैंटीन का प्रचार, कहा- मिलेगी गरीब, श्रमिकों और बेघरों को सहायता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Trust Meeting Live: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा ट्रस्ट ने किया मंजूर, कृष्ण मोहन को दी गई जिम्मेदारी
Live: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा ट्रस्ट ने किया मंजूर, कृष्ण मोहन को दी गई जिम्मेदारी
Jammu Kashmir News: स्कूल में रात 8 बजे तक बंद रहा 7वीं का छात्र, 5 टीचर्स किए गए सस्पेंड
जम्मू कश्मीर: स्कूल में रात 8 बजे तक बंद रहा 7वीं का छात्र, 5 टीचर्स किए गए सस्पेंड
Analysis: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर! राजनीतिक दबाव का नतीजा या चोरों को असली सजा की शुरुआत?
चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर! राजनीतिक दबाव या चोरों को असली सजा की शुरुआत?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अशोक सिंघल को याद कर भावुक हुए CM योगी, कहा- 'उनका ही सपना था कि...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अशोक सिंघल को याद कर भावुक हुए CM योगी, कहा- 'उनका ही सपना था कि...'

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget