एक्सप्लोरर

वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर बढ़ा विवाद, महंत नरेंद्र गिरि बोले- जानबूझकर किया गया देवी-देवताओं का अपमान

महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि बॉलीवुड में एक वर्ग विशेष के लोगों का वर्चस्व हो गया है. यही लोग हिन्दू देवी-देवताओं को अपमानित करने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हिन्दू देवी-देवताओं को वेब सीरीज के जरिए जानबूझकर अपमानित किया गया है.

प्रयागराज: वेब सीरीज तांडव में हिन्दू देवी-देवताओं पर की गई अपमानजनक टिप्पणी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले में तांडव के डायरेक्टर अली अब्बास जफर के सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के बावजूद साधु-संतों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है. साधु-संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि हिन्दू देवी-देवताओं को वेब सीरीज के जरिए जानबूझकर अपमानित किया गया है. इसलिए, इस तरह से माफी मांगने भर से वेब सीरीज तांडव के डायरेक्टर अली अब्बास जफर और अन्य कलाकारों को कतई माफ नहीं किया जा सकता है.

लिखित में माफी की मांग महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि वेब सीरीज तांडव के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने तब माफी मांगी है, जब उनके खिलाफ राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने समेत कई जगहों पर मुकदमा दर्ज हुआ है और सीएम योगी ने पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है. महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि फिल्म जगत में मुस्लिम डॉयरेक्टर और एक्टर सभी लोग लिखित रूप से माफी मांगे कि दोबारा हिन्दू देवी-देवताओं को अपमानित करने की गलती नहीं करेंगे. तभी साधु-संतों का रुख कुछ नरम हो सकता है.

संत समाज पीछे नहीं हटेगा महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि बॉलीवुड में एक वर्ग विशेष के लोगों का वर्चस्व हो गया है. यही लोग हिन्दू देवी-देवताओं को अपमानित करने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा है कि बॉलीवुड में वर्ग विशेष के डॉयरेक्टरों और प्रोड्यूसरों की तरफ से हिन्दू देवी-देवताओं को अपमानित करने को संत समाज अब सहन नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि हिन्दू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाना या फिर अशोभनीय टिप्पणी करना कुछ लोगों की आदत बन गई है. लिहाजा, इस पर रोक लगाया जाना बेहद जरूरी हो गया है, इसके लिए संत समाज को जो भी कुछ करना पड़ेगा, संत समाज पीछे नहीं हटेगा.

ये भी पढ़ें:

इंजीनियर चाचा-भतीजे का कमाल, देशी तरीके से विदेशी सब्जियां उगाकर कमा रहे हैं लाखों रुपये

IND vs AUS: अंतिम टेस्ट में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत, सीएम योगी ने दी बधाई

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget