एक्सप्लोरर

UP News: दुल्हा-दुल्हन लेने वाले थे सात फेरे, अचानक पुलिस ने रुकवाई शादी, वजह जान लड़की पक्ष के पैरों तले खिसकी जमीन

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ से शादी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. बारात लेकर पहुंचे दूल्हे को लड़की वालों ने बंधक बना लिया. लड़की पक्ष शादी में खर्च हुए पैसों की मांग कर रहा था.

Pratapgarh Crime News: प्रतापगढ़ जिले की एक शादी में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां शादी के दौरान ही दूल्हा, दूल्हे के पिता और मामा को बंधक बना लिया गया. बंधक किसी और ने नहीं कन्या पक्ष के लोगों ने बनाया है और शादी में खर्च हुए साढ़े तीन लाख रुपये की डिमांड करने लगें. मौका पाकर अन्य बाराती जान बचाकर वहां से भाग निकले. घटना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को उठाकर थाने ले आईं. पूरा मामला आसपुर देवसरा थाना इलाके के केवटली गांव का है.

पहले से शादीशुदा है युवक 
जिले के थाना कंधया हनुमानगंज गांव नरसिंहपुर के रहने वाले राज वर्मा का विवाह पास के ही एक गांव में तय हुआ था. परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त था. लड़का पक्ष बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंच चुका था. लड़की पक्ष ने दूल्हे समेत बारातियों का स्वागत किया तभी अचानक 112 नंबर की पुलिस आ धमकी और शादी को रुकवा दिया. अचानक पहुंची पुलिस के बाद दुल्हन समेत पूरा परिवार हैरान रह गया. जब परिवार वालों ने पुलिस ने इसकी वजह पूछी तो पुलिस ने बताया कि दूल्हा पहले से शादीशुदा है, इसकी पहली पत्नी ने हमें दूसरी शादी करने की सूचना दी है.

पुलिस की मौजूदगी में हुआ समझौता
लड़की पक्ष शादी की तैयारियों पर खर्च हुए रुपयों की मांग पर अड़ा हुआ था. लेकिन दूल्हा पक्ष खर्चे में कोई समझौता करने को तैयार नहीं हो रहा था. जब पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी, तो आरोपी पक्ष पैसे देने के लिए राजी हुआ. इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में गवाहों के सामने लिखा पढ़ी हुई.

दूल्हा पक्ष ने 3.50 लाख की रकम तीन दिनों में तीन किस्तों में देने का लिखित आश्वासन कन्या पक्ष को दिया. इस मामले में कन्या पक्ष का दावा है कि शादी में तीन से चार लाख रुपये खर्च हुए हैं. इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि घटना के बाद से पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर रही है. दोनों के पक्षों से बातचीत के आधार पर ही कोई कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Caste Census: 'बीजेपी जाति जनगणना के खिलाफ नहीं, लेकिन...', विपक्ष की मांग पर क्या बोले केशव प्रसाद मौर्य?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर डिंपल यादव ने साधा निशाना, कहा- सदन में चर्चा हो
राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर डिंपल यादव ने साधा निशाना, कहा- सदन में चर्चा हो
यूपी विधानसभा में पूरा नहीं हो पाया सीएम योगी का भाषण, सपा ने जमकर किया हंगामा
यूपी विधानसभा में पूरा नहीं हो पाया सीएम योगी का भाषण, सपा ने जमकर किया हंगामा
DJ के लिए टीन शेड तोड़कर हाईवे पर पहुंचे कांवड़िए, प्रसाशन परेशान
DJ के लिए टीन शेड तोड़कर हाईवे पर पहुंचे कांवड़िए, प्रसाशन परेशान
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच नहीं हो पाया सीएम का संबोधन, कल तक के लिए स्थगित सदन
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच नहीं हो पाया सीएम का संबोधन, कल तक के लिए स्थगित सदन

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
Embed widget