एक्सप्लोरर

Caste Census: 'केंद्र सरकार जातिगत जनगणना करायेगी, हम इसके पक्ष में है लेकिन...', क्या बोले केशव प्रसाद मौर्य?

Keshav Prasad Maurya News: जाति जनगणना को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव समेत अन्य विपक्षी नेता लगातार बीजेपी सरकार पर हमलावर हैं. इसपर अब केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है.

Keshav Prasad Maurya On Caste Census: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जातीय जनगणना कराने को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार जातिगत जनगणना करायेगी. हम वरिष्ठ नेता इसके पक्ष में हैं. बीजेपी जाति जनगणना के खिलाफ नहीं है. जाति जनगणना की बात करने वाले सपा, बसपा, कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों ने सत्ता में रहते हुए कभी भी पिछड़े वर्ग के साथ कोई न्याय नहीं किया. उन्होंने कभी उन्हें उनका हक, अधिकार नहीं दिया. बीजेपी ने हमेशा सबका साथ दिया है और सबका साथ, सबका विकास किया है.

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि बीजेपी ने 2014 के लोकसभा चुनाव, 2017 के विधानसभा चुनाव, 2019 के लोकसभा चुनाव, 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की और 2024 में भी हम सभी 80 लोकसभा सीटें जीतेंगे. क्योंकि बीजेपी जाति जनगणना को सिर्फ चुनावी मुद्दा नहीं बनाती है. 

"केवल चुनावी बयानबाजी कर रहे"

उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास का मतलब है कि जिस समाज में हम किसी गरीब की जाति नहीं देखते हैं, जो इस राज्य में, इस देश में रहता है- उसे पूरा लाभ मिलना चाहिए. हम इसी एजेंडे पर काम करते हैं और लोकतांत्रिक देश में जनता की अदालत से बड़ी कोई अदालत नहीं है. उस अदालत का फैसला बीजेपी के पक्ष में है. वे चुनावी बयानबाजी कर रहे हैं, इसका कोई असर नहीं होगा. जनता ने ऐसी मानसिकता वाले लोगों को खारिज कर दिया है. 

विधानसभा चुनावों में जीत का किया दावा

केशव प्रसाद मौर्य ने तेलंगाना चुनाव में बीजेपी के अच्छे प्रदर्शन का दावा किया है. तेलंगाना में आज विधानसभा के लिए मतदान हो रहा है. केशव प्रसाद मौर्य ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में सभी अपने घर से बाहर निकलें और सुशासन, विकास, गरीबों के कल्याण, महिला सशक्तिकरण और देश को मजबूत करने के लिए वोट करें. उन्होंने कहा कि 3 दिसंबर को मतगणना में आप जनता के जनादेश का नतीजा देखेंगे. बीजेपी 3-2 से आगे चल रही है और आने वाले समय में स्थिति और भी बेहतर हो जाए तो कोई आश्चर्य नहीं होगा.

ये भी पढ़ें- 

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर के कार्यक्रम में पाकिस्तानी कलाकार करेंगे परफॉर्म, भव्य होगी श्रीरामलीला

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- FRUIT के इलाज से कोई...
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- FRUIT के इलाज से कोई...
Siddharthnagar News: यूपी में अंतिम संस्कार में गए 3 लोग नदी में डूबे, SDRF और गोताखोर कर रहे तलाश; नहीं मिला सुराग
यूपी में अंतिम संस्कार में गए 3 लोग नदी में डूबे, SDRF और गोताखोर कर रहे तलाश; नहीं मिला सुराग
अयोध्या में डैमेज कंट्रोल की कोशिशें शुरू, चंपत राय की छवि बचाने के लिए लामबंद हुए साधु-संत
अयोध्या में डैमेज कंट्रोल की कोशिशें शुरू, चंपत राय की छवि बचाने के लिए लामबंद हुए साधु-संत
हरिद्वार: जूना अखाड़े ने वाल्मीकि अखाड़े को दी मान्यता, साधु-संतों में हलचल तेज, फैसले पर उठे सवाल
हरिद्वार: जूना अखाड़े ने वाल्मीकि अखाड़े को दी मान्यता, साधु-संतों में हलचल तेज, फैसले पर उठे सवाल

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget