एक्सप्लोरर

Pratapgarh Accident: प्रतापगढ़ में गैस टैंकर ऑटो पर पलटा, 12 की मौत, CM योगी ने जताया दुख, मुआवजे का एलान

Pratapgarh News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में हुए सड़क हादसे में शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने पीड़ित परिजनों के लिए राहत राशि देने के निर्देश दिये हैं.

Pratapgarh Accident News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रतापगढ़ जिले (Pratapgarh) में लखनऊ- वाराणसी हाइवे (Lucknow- Varanasi Highway) पर एक तेज रफ्तार टैंकर और टेंपों में भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में मासूम बच्ची और तीन महिलाओं समते 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज रेफर कर दिया गया है. इस तेज रफ्तार अनियंत्रित टैंकर की टक्कर के बाद, टेंपो और टैंकर दोनों पलट गए.

ये हादसा प्रतापगढ़ जिले के लीलापुर थाना के मोहनगंज बाजार में हुआ. टेंपो और ट्रक में टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए, मौके पर टैंकर भी पलट गया. टेंपो में सवार 16 लोग हादसे का शिकार हो गए, इसमें मासूम बच्चे, महिलाएं और पुरुष भी शामिल हैं. मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है. हादसे के बाद मौके पर मौके पर चीखपुकार शुरू हो गई. आवाज सुनकर घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोग की मदद से बचाव कार्य शुरू कर दिया.

अभाव के कारण पत्रकारों और स्थानीय लोगों ने की मदद

पुलिस ने आनन फानन में घायलों को टेंपो, भार वाहक गाड़ियों और एम्बुलेंसों की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया, जिससे अस्पताल में भारी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा. पहले से सूचना देने के बावजूद मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों, वार्डबॉय और स्ट्रेचर की कमी देखते हुए, घायलों को डॉक्टरों, वार्डबॉय और स्ट्रेचर पुलिसकर्मी, पत्रकार और स्थानीय लोगों ने उतार कर इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया. डॉक्टरों ने जांच के बाद एक मासूम बच्ची समेत 12 लोगों को मृत घोषित कर दिया, बाकी बचे घायलों को बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया गया. 

सीएमएस के पहुंचने के बाद ही डॉक्टरों की टीम हुई सक्रिय

रेफर किये गए घायलों ले जाने के लिए बार बार 108 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया गया, देरी होने की वजह से मरीजों को रेफर करने में भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ा. सीएमएस सुरेश चंद्र के पहुचंने के बाद डॉक्टरों और वार्डबॉय की टीम सक्रिय हो गई.  हादसे की सूचना मिलने के बाद डीएम प्रकाश चन्द्र, एसपी सतपाल अंतिल, एएसपी रोहित मिश्र और सीओ लालगंज मौके पर पहुंच कर मौके का जाएजा लिया. वहीं एडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा के साथ ही एएसपी विद्यासागर, एसडीएम सदर और सीओ समेत भारी पुलिस बल मेडिकल कॉलेज पहुंच गये और मृतकों की पहचान कराने में जुट गए.

हादसे में पीड़ितों की शिनाख्त जारी

इस दौरान सूचना पाकर परिजन भी अपनों को मेडिकल कॉलेज से लेकर मोर्चरी तक खोजते रहे, हालांकि अभी तक आधा दर्जन से अधिका लोगों की शिनाख्त की जा चुकी है. इस संबंध में एसपी सतपाल अंतिल ने फोन पर बताया कि हादसे के बाद पलटे टैंकर से गैस रिसाव होने के चलते मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम तैनात कर दी गई है, विशेषज्ञों को बुलाया गया है. घटना को लेकर अपर जिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा ने बताया कि इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है और घायलों को बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया जा रहा है. 

सीएम योगी ने मृतक के परिजनों 2-2 लाख देने की घोषणा की

इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद प्रतापगढ़ में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया है. सीएम ने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. हादसे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 2- 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की राहत राशि देने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित इलाज कराए जाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की है.

ये भी पढ़ें: UP News: 'संविधान की धज्जियां उड़ा रही सरकार' यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने UCC पर भी दिया बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, शिक्षक पति गिरफ्तार
फतेहपुर: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, शिक्षक पति गिरफ्तार
राहुल गांधी पर भड़के पंकज चौधरी, 'अपने शासनकाल का हिसाब दें'
राहुल गांधी पर भड़के पंकज चौधरी, 'अपने शासनकाल का हिसाब दें'
मुजफ्फरनगर: पत्नी के प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद
मुजफ्फरनगर: पत्नी के प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद
पंचायत चुनाव और आरक्षण पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, क्या बोले?
पंचायत चुनाव और आरक्षण पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, क्या बोले?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget