एक्सप्लोरर

हॉकी में जीत के बहाने पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज, बोले- कुछ लोग सेल्फ गोल कर रहे हैं

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद किया. इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर तंज भी कसा.

Pradhanmantri Garib Kalyan Anna Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत की. आज अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के भूमि पूजन की पहली वर्षगांठ है. इस मौके पर सीएम योगी अयोध्या में हैं. इस खास मौके पर योगी ने अयोध्या में गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न वितरित किया. इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इस कार्यक्रम से जुड़े. इस दौरान योगी ने पीएम मोदी को धन्यवाद भी कहा.

योगी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पीए मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में पूरे देश ने इस महामारी के खिलाफ प्रतिबद्धता के साथ इस लड़ाई को लड़ा. योगी ने कहा कि ये योजना देश के अंदर 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराने का अभियान है. योगी के संबोधन के बाद पीएम मोदी ने लाभार्थियों के साथ बातचीत भी की.

"डबल इंजन की सरकार से मिल रहा लाभ"
पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की महिला बादामी से बातचीत की. पीएम मोदी ने बादामी से उनके घरे के बारे में पूछा. मोदी ने पूछा कि आपका घर कच्चा है या पक्का? इसके जवाब में बादामी ने बताया कि पक्का मकान, राशन, गैस सिलेंडर, बिजली सब सुविधाएं मिल रही हैं. बादामी की बात सुनकर पीएम मोदी हंस पड़े. उन्होंने कहा कि मुझे ये सब लिखना पड़ेगा. बादामी ने आगे बताया कि गैस की वजह से अब खाना पकाने में कम समय लगता है. पीएम मोदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से लोगों को लाभ मिल रहा है.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज आप सभी से बात करके बहुत संतोष हो रहा है. संतोष इस बात का कि दिल्ली से अन्न का जो एक एक दाना भेजा गया, वो हर लाभार्थी की थाली तक पहुंच रहा है. संतोष इस बात का कि पहले की सरकारों के समय यूपी में गरीब के अनाज की जो लूट हो जाती थी, अब वो रास्ता बंद हो गया है.

यूपी में जिस तरह प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को लागू किया जा रहा है, वो नए उत्तर प्रदेश की पहचान को और मजबूत करती है. आज की ये 5 अगस्त की तारीख बहुत विशेष बन गई है. ये 5 अगस्त ही है, जब 2 साल पहले देश ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को और सशक्त किया था. 5 अगस्त को ही, आर्टिकल-370 को हटाकर जम्मू कश्मीर के हर नागरिक को हर अधिकार, हर सुविधा का पूरा भागीदार बनाया गया था. यही 5 अगस्त है जब कोटि-कोटि भारतीयों ने सैकड़ों साल बाद भव्य राम मंदिर के निर्माण की तरफ पहला कदम रखा. आज अयोध्या में तेजी से राम मंदिर का निर्माण हो रहा है.

मोदी का विपक्ष पर तंज
इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर तंज भी कसा. उन्होंने कहा कि एक तरफ हमारा देश, हमारे युवा भारत के लिए नई सिद्धियां हासिल कर रहे हैं. जीत का, गोल के बाद गोल कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो राजनीतिक स्वार्थ के चलते एक तरह से सेल्फ गोल कर रहे हैं. देश क्या हासिल कर रहा है, इससे इन्हें कोई सरोकार नहीं है. देश क्या चाहता है, देश क्या हासिल कर रहा है, देश कैसे बदल रहा है इससे इनको कोई सरोकार नहीं. ये लोग देश का समय और देश की भावना दोनों को आहत कर रहे हैं.

भारत की संसद का ये लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ की वजह से निरंतर अपमान कर रहे हैं. जब देश नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा था, तो कुछ लोग संसद को रोकने में लगे हैं. कुछ ही सप्ताह में हमने जो कीर्तिमान देखे, उसमें भारतीयों का सामर्थ्य और सफलता, चारों ओर नजर आती है. ऑलंपिक में अभूतपूर्व प्रदर्शन को पूरा देश उत्साहपूर्वक देख रहा है.

ये भी पढ़ें:

साइकिल यात्रा पर निकले अखिलेश यादव का दावा- सपा जीत सकती है 400 सीटें, बीजेपी को नहीं मिलेंगे प्रत्याशी

राम मंदिर भूमि पूजन की पहली वर्षगांठ, जानें कैसा रहा विवादों का एक साल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Karwa Chauth 2026 Moon Time: यूपी में नोएडा-लखनऊ समेत इन शहरों में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय
यूपी में नोएडा-लखनऊ समेत इन शहरों में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय
'आपके मित्र को दुत्कार दिया' UP MLC चुनाव के बाद ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
'आपके मित्र को दुत्कार दिया' UP MLC चुनाव के बाद ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली यूपी की तस्वीर: मुख्यमंत्री
स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली यूपी की तस्वीर: मुख्यमंत्री
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी सपा की ताकत, 4 MLC सीटों पर जीत, पांचवीं पर भारी बढ़त
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी सपा की ताकत, 4 MLC सीटों पर जीत, पांचवीं पर भारी बढ़त

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget