एक्सप्लोरर

राम मंदिर भूमि पूजन की पहली वर्षगांठ, जानें कैसा रहा विवादों का एक साल

राम मंदिर भूमि पूजन को आज एक साल हो गया है. भूमि पूजन की पहली सालगिरह के मौके पर सीएम योगी आज अयोध्या जाएंगे.

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है. मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन को आज एक साल पूरा हो गया है. आज ही के दिन यानी 5 अगस्त को बीते साल पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर की आधारशिला रखी थी. 

राम मंदिर के भूमि पूजन की पहली सालगिरह के खास मौके पर अयोध्या में भव्य कार्यकर्मों का आयोजन किया जाएगा. सीएम योगी आदित्यनाथ इन कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं. योगी अयोध्या में रामलला की भव्‍य आरती करेंगे. इसके साथ ही वो हनुमानगढ़ी जाकर पूजा अर्चना भी करेंगे. योगी इसके बाद राम मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा भी लेंगे.

इस मौके पर सीएम योगी ने गुरुवार को एक ट्वीट भी किया. योगी ने लिखा कि प्रभु श्री राम की पावन जन्मभूमि श्री अयोध्या जी में भारत की सकल आस्था के केंद्र-बिंदु व सभी के आराध्य प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण हेतु हुए हुए भूमि-पूजन के प्रथम वर्षगांठ की सभी को बधाई! प्रभु श्री राम की कृपा सभी पर बनी रहे। जय श्री राम!

एक साल में सामने आए ये विवाद
राम मंदिर भूमि पूजन की पहली सालगिरह के मौके पर अयोध्या में जश्न मनाया जा रहा है. हालांकि, इस एक साल के दौरान कई विवाद भी सामने आए. मंदिर निर्माण के लिए जमीन खरीद में घोटाले और भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए गए.

कुछ महीने पहले सपा नेता तेजनारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय ने जमीन खरीद में घोटाले के आरोप लगाए थे. तेजनारायण ने अयोध्या में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि 18 मार्च 2021 को जमीन का बैनामा दो करोड़ रुपये में हुआ. फिर 10 मिनट बाद जमीन का एग्रीमेंट 18.5 करोड़ रुपये में हुआ. एग्रीमेंट और बैनामा दोनों में ही ट्रस्टी अनिल मिश्र और मेयर ऋषिकेष उपाध्याय गवाह हैं. सपा नेता ने सवाल उठाए कि कुछ ही मिनटों में दो करोड़ की जमीन साढ़े 18 करोड़ रुपये की कैसे हो गई. सपा नेता के आरोपों के बाद अन्य दलों के नेता भी सरकार पर हमला बोलने लगे.

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राम मंदिर के नाम पर खरीदी जा रही जमीन के मामले में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. कांग्रेस ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग भी की थी.

हालांकि राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने इन आरोपों को बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित बताया था. चंपत राय ने सफाई देते हुए कहा था कि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जितनी भूमि खरीदी की है. वो खुले बाजार की कीमत से बहुत कम रेट पर खरीदी गई है. 

ट्रस्ट द्वारा जमीन खरीद को लेकर एक और विवाद सामने आया. दरअसल, ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि से सटे फकीरे राम मंदिर की जमीन को खरीदा था. इस जमीन के  स्वामित्व को लेकर झगड़ा कोर्ट में पहुंच गया. संतोष दुबे नाम के शख्स ने जमीन बेचने वाले रघुवर शरण के स्वामित्व के अधिकार को चुनौती दी थी. उन्होंने कोर्ट के सामने जमीन की रजिस्ट्री को रद्द करना, देशभर में मंदिर की जमीन पर रिसीवर नियुक्त करना, मंदिर को नुकसान ना पहुंचाने और मंदिर में भगवान को नियमित भोग राग जारी रखने जैसी कई मांगें भी रखी.

ये भी पढ़ें:

Tokyo Olympics: हॉकी में भारतीय शेरों ने रचा इतिहास, सीएम योगी बोले- बधाई टीम इंडिया

महिलाएं आनंद की वस्तु नहीं, शादी का झूठा वादा कर यौन शोषण रेप की तरह- इलाहाबाद हाईकोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- 'यहां लोग तभी आ पाते हैं जब...'
कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- 'यहां लोग तभी आ पाते हैं जब...'
'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला
'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला
शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget