एक्सप्लोरर

यूपी: प्रयागराज में चार लोगों की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली, नहीं मिला सुराग

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं. अफसरों का कहना है कि इस मामले में कई एंगल पर छानबीन की जा रही है.

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों को उनके ही घर में बेरहमी से कत्ल किये जाने के मामले में पुलिस दो हफ्ते बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है. पुलिस न तो अभी किसी को गिरफ्तार कर सकी है और न ही यह पता लगा सकी है कि एक ही परिवार के चार लोगों का कत्ल किसने और क्यों किया. अफसरों का कहना है कि इस मामले में कई एंगल पर छानबीन की जा रही है.

यह सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री सुलझने के बजाय और उलझती जा रही है. मामले के खुलासे के लिए दूसरे जिलों की पुलिस के साथ ही एसटीएफ की भी मदद ली जा रही है. पूरे परिवार की पिछले एक महीने की कॉल डिटेल्स भी निकाली जा रही हैं. प्रयागराज रेंज के आईजी केपी सिंह के मुताबिक इस मामले में शक के आधार पर एक होमगार्ड समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, लेकिन पुलिस और एसटीएफ के हाथ कोई सुराग नहीं लग सका है.

गौरतलब है कि, प्रयागराज के होलागढ़ इलाके के देवापुर गांव में 2 जुलाई की रात को एक ही परिवार के चार लोगों की उनके ही घर में हत्या कर दी गई थी. परिवार की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी. उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और वह बोलने की स्थिति में नहीं है. मौत के घाट उतारे गए लोगों में घर पर ही क्लीनिक चलाने वाले विमलेश पांडेय, इकलौते बेटे प्रिंस, दो बेटियों सृष्टि और श्रेया को धारदार हथियार से हमला किया गया था. विमलेश की पत्नी रचना पांडेय गंभीर रूप से जख्मी हुई थीं और उन्हें अब भी वेंटिलेटर पर रखा गया है. विमलेश और उनके परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं थी. उनके भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कराई थी.

यूपी: प्रयागराज में चार लोगों की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली, नहीं मिला सुराग

वारदात के बाद घर में रखा सामान बिखरा पड़ा था. इस मामले में पुलिस ने कई एंगल पर छानबीन की. पहले यह आशंका जताई गई कि यह वारदात लूट या फिर दुष्कर्म की वजह से अंजाम दी गई. लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घर की तलाशी के बाद ये दोनों थ्योरी फेल हो गईं. पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया, उनसे पूछताछ की, लेकिन दो हफ्ते का वक्त बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ पूरी तरह खाली ही हैं. पुलिस सिर्फ हवा में ही हाथ-पैर मार सकी है.

यह भी पढ़ें:

यूपी: कानपुर में पुलिस की लापरवाही, फिरौती के 30 लाख रुपये दिये, फिर भी अपहरणकर्ताओं के चंगुल से नहीं छूटा युवक

यूपी: 70 लाख के गबन की आरोपी गाज़ियाबाद की महिला पुलिस इंस्पेक्टर लक्ष्मी चौहान को मिली HC से जमानत

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा
यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget