एक्सप्लोरर

यूपी: 70 लाख के गबन की आरोपी गाज़ियाबाद की महिला पुलिस इंस्पेक्टर लक्ष्मी चौहान को मिली HC से जमानत

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक लूट खुलासा करने वाली लक्ष्मी सिंह चौहान पर 70 लाख रुपये की हेराफेरी का आरोप लगा था, यही नहीं पुलिस की छापेमारी में उनके घर से रकम भी बरामद हुई थी. इस प्रकरण में उन्हें जेल जाना पड़ा था

प्रयागराज. गाज़ियाबाद में लाखों रुपये की हेराफेरी करने के आरोप में जेल भेजी गईं महिला पुलिस इंस्पेक्टर लक्ष्मी सिंह चौहान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने लक्ष्मी चौहान की जमानत अर्जी मंजूर करते हुए उन्हें जेल से रिहा किये जाने का आदेश दिया है. इस मामले में इंस्पेक्टर लक्ष्मी के साथ आरोपी बनाए गए तीन अन्य पुलिस कर्मियों को भी जमानत मिल गई है. लक्ष्मी चौहान व दूसरे पुलिस कर्मियों को पुलिस जांच में हुई चूक का फायदा मिला है. पुलिस जांच में इंस्पेक्टर के घर से बरामद हुए रूपयों की रिकवरी का मेमो तैयार करने में कुछ लापरवाही बरती गई थी. बरामदगी की जगह का सही पता नहीं लिखा गया था. आरोपी के दस्तखत नहीं कराए गए थे और साथ ही कागजात ठीक से तैयार नहीं किये गए थे.

मामले की सुनवाई कर रही जस्टिस दिनेश कुमार सिंह की बेंच ने लक्ष्मी सिंह चौहान के पुराने कैरियर रिकार्ड और उन्हें एक बार आउट आफ प्रमोशन मिलने को भी जमानत देने का आधार बनाया. इसके साथ ही कोरोना की महामारी के खतरे के मद्देनज़र जेलों से भीड़ हटाने का भी लक्ष्मी सिंह चौहान को फायदा मिला. इंस्पेक्टर लक्ष्मी सिंह चौहान ने पिछले साल एक नवम्बर को इलाहाबाद हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज होने के बाद सात नवम्बर को मेरठ की स्पेशल एंटी करप्शन कोर्ट में सरेंडर किया था. वह तकरीबन आठ महीने से जेल में बंद हैं. अदालत में लक्ष्मी सिंह चौहान का पक्ष उनके वकील मनीष तिवारी और सुनील वशिष्ठ ने रखा.

ये था पूरा मामला

गौरतलब है कि गाज़ियाबाद के लिंक रोड थाने की इंचार्ज रही इंस्पेक्टर लक्ष्मी सिंह चौहान ने एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी से करोड़ों की रकम चोरी किये जाने के मामले का खुलासा किया था. उन्होंने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से बड़ी रकम बरामद की थी, लेकिन सरकारी लिखापढ़ी में तकरीबन सत्तर लाख रूपये कम दिखाए थे. आरोप है कि इंस्पेक्टर लक्ष्मी सिंह व थाने के छह सिपाहियों ने यह रकम आपस में बांट ली थी. इस मामले में गाज़ियाबाद के एसपी सिटी श्लोक कुमार ने जांच की थी और इंस्पेक्टर लक्ष्मी सिंह के घर पर छापेमारी कर कुछ रकम भी बरामद की थी.

ये भी पढ़ें.

यूपी: गाजियाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से कुचलकर महिला और दो बच्चों की मौत

यूपी: अयोध्या अनादिकाल से सरयू नदी के तट पर है, नेपाल में नहीं- भारतीय अखाड़ा परिषद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
Embed widget