एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में तीन आरोपी गिरफ्तार, मर्डर के लिए साले ने दी थी 5 लाख की सुपारी

मुरादाबाद में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, प्रॉपर्टी डीलर के साले ने ही उसकी हत्या की साजिश रची थी.

मुरादाबाद. पुलिस ने गलशहीद थाना इलाके में 22 दिसंबर को हुई प्रॉपर्टी डीलर मसरूर की हत्या का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस हत्याकांड में मसरूर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, मसरूर के साले शब्बू ने बदमाशों को सुपारी देकर उसकी हत्या करवाई थी. पुलिस ने हत्याकांड के पीछे शब्बू और मसरूर के परिवार के बीच रंजिश को कारण बताया है.

पुलिस अधीक्षक नगर अमित कुमार ने बताया कि मसरूर ने 15 साल पहले शब्बू की बहन को भगाकर उसके साथ शादी कर ली थी. दोनों की शादी के बाद से ही आमने-सामने रहने वाले शब्बू और मसरूर के परिवार के बीच रंजिश चल रही थी. मसरूर पर अपने साले शब्बू पर जानलेवा हमला करने का भी आरोप था. इस हमले में शब्बू बुरी तरह घायल हुआ था, जिसके बाद वो बिस्तर पर ही पड़ा रहता है. आरोप है कि इसी का बदला लेने के लिए शब्बू ने बदमाशों को सुपारी देकर उसकी हत्या करा दी.

22 दिसंबर को हुई थी हत्या बता दें कि गलशहीद इलाके के ईदगाह पर 22 दिसंबर को बदमाशों ने मसरूर को गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया था. सरेआम हुए इस हत्याकांड से पुलिस के ऊपर भी सवाल उठने लगे थे. जिस जगह बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था. उसी सड़क के दोनों तरफ पुलिस की ड्यूटी लगी हुई थी. पुलिस अधिकारियों ने भी ये माना था कि मसरूर की हत्या करने वाले बदमाश काफी शातिर थे. उन्होंने दो चौराहों पर पुलिस ड्यूटी के बाद भी बीच सड़क पर मसरूर की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

शब्बू की पत्नी से सख्ती से हुई पूछताछ जांच में जुटी पुलिस को उस वक्त कामयाबी मिली जब शब्बू की पत्नी सीमा से सख्ती से पूछताछ की गई. सीमा से पुलिस को कुछ मोबाइल नंबरों की जानकारी हुई. पुलिस ने उन मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकाला तो पता चला कि शब्बू की फोन पर कुछ बदमाशों से बातचीत हुई थी. इसी को आधार बनाते हुए पुलिस ने मामले की जांच की और बदमाशों तक पहुंच गई.

कैश और हथियार बरामद पुलिस ने बताया कि शब्बू ने 5 लाख रुपये की सुपारी देकर मुल्ला इस्माईल, गुलाम और रिजवान से अपने जीजा की हत्या करवाई थी. पुलिस ने इस हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, एक आरोपी अभी फरार है. आरोपियों के पास से एक लाख रुपये, तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.

ये भी पढ़ें:

यूपी की बीजेपी विधायक को मिली पाकिस्तान से धमकी, मैसेज में पीएम मोदी का भी जिक्र

राकेश टिकैत ने किसान आंदोलन के लिए क्यों लिया राजनीतिक समर्थन? बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज

वीडियोज

Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget