एक्सप्लोरर

पश्चिमी यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, सात बदमाश गिरफ्तार; कई हथियार बरामद

यूपी पुलिस ने मेरठ और बुलंदशहर में बीती रात को मुठभेड़ के दौरान सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गोलीबारी में बदमाशों को गोली भी लगी है।

मेरठ/बुलंदशहर, एबीपी गंगा। पश्चिमी यूपी में बदमाशों की खैर नहीं है। आए दिन पुलिस बदमाशों के खिलाफ एनकाउंटर कर रही है। बुधवार देर रात भी यूपी पुलिस ने बुलंदशहर और मेरठ में अलग-अलग मुठभेड़ में सात बदमाशों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने इनके पास से कई हथियार भी बरामद किए हैं।

बुलंदशहर में तीन बदमाशों को गोली लगी जिले में पुलिस और स्वाट टीम ने मिलकर अगौता थाना क्षेत्र में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों बदमाश लूट की योजना बना रहे थे। पुलिस के मुखबिर से इनके बारे में पता चला जिसके बाद एनकाउंटर में पुलिस ने चारों बदमाशों को धर लिया। बदमाशों की पहचान आमिर, बादल, असलम और इमरान के रूप में हुई है। इन बदमाशों पर कई थानों में केस दर्ज है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग भी हुई है। फायरिंग में चारों बदमाशों को गोली लगी है। तीन बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि एक को मेरठ के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने इन बदमाशों के पास से चार तमंचे दो बाइक और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

मेरठ की टीपी नगर में धरे गए दो बदमाश मेरठ के टीपी नगर में भी मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, टीपी नगर में पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस ने भी बदमाशों का पीछा किया और जवाबी गोलीबारी में बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को अपनी हिरासत में ले लिया है। दोनों की पहचान कल्लू और आजाद के रूप में हुई है। कल्लू पर 25 हजार रुपये का इनाम भी था। बदमाशों के पास से दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस, चार खोखा कारतूस सहित 100 लीटर एथलॉन से बनाई गई शराब और 10 कैन कच्ची शराब भी बरामद की है। पश्चिमी यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, सात बदमाश गिरफ्तार; कई हथियार बरामद

25 हजार का इनामी गो तस्कर गिरफ्तार पुलिस ने सरधना के पास से 25 हजार के इनामी गो तस्कर को गिरफ्तार किया है। कंकरखेड़ा थाना इलाके के भोला रोड पर पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में इनामी बदमाश असलम के पैर में गोली लगी जबकि उसका दूसरा साथी अरशद फरार होने में कामयाब रहा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget