एक्सप्लोरर

जुमे की नमाज से पहले कैरान में पीस कमेटी की बैठक, पुलिस प्रशासन ने लोगों से किया संवाद

नागरिकता काननू को लेकर होने वाले किसी भी विरोध प्रदर्शन पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर है। कैराना में लोगों से संवाद करते हुये पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई

कैराना, एबीपी गंगा। शामली जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया है। यह बैठक शामली के उच्च अधिकारी एसडीएम, सीओ, एसपी व डीएम की उपस्थिति में की गई है। बैठक के माध्यम से लोगों को एनआरसी, सीएए के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने लोगों को एनआरसी व सीएए के बारे में बताया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम व गैर मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहें। इसके अलावा प्रशासन ने एनआरसी व सीएए को लेकर बवाल करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। प्रशासन का कहना है कि कल जुमे की नमाज होनी है और इस दौरान शामली पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा और जुमे की नमाज के दौरान बवाल करने वाले लोगों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा। शामली जनपद का कैराना अतिसंवेदनशील माना जाता है और पिछली जुमे को भी कैराना में कुछ उपद्रवियों ने हंगामा करने की कोशिश की थी लेकिन पुलिस की सतर्कता ने उपद्रवियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने बवाल करने का प्रयास करने वाले लोगों को चिन्हित कर रेड कार्ड जारी कर दिया। करीब 100 से 150 लोगों पर 7/16 की कार्रवाई की गयी थी। रेड कार्ड धारकों को जिले में चिन्हित किया गया है। यह रेडकार्ड उन लोगों को दिया गया है जो लोग दंगा भड़काने या उन्माद फैलाने की कोशिश करते हैं। अगर जिले में किसी भी प्रकार की बवाल की सूचना या प्रयास किया जाएगा तो इस रेड कार्ड के माध्यम से उन लोगों पर जल्द से जल्द एक्शन होगा। शामली प्रशासन ने दोनों ही समुदाय के लोगों को पंपलेट देकर एनआरसी व सीएए के बारे में विस्तृत जानकारी दी है। पुलिस का दावा है कि वर्तमान में शामली में हालात सामान्य है और कल होने वाली जुमे की नमाज को भी सकुशल संपन्न कराया जाएगा। पुलिस ने शहरवासियों से अपील है कि किसी भी तरह के भ्रम या बहकावे में ना आएं और अपने क्षेत्र में शांति अमन कायम रखने में एक दूसरे का सहयोग दें।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC चुनाव: OBC पार्टी का बड़ा दावा, कहा- राजीव यादव भारी मतों से जीतेंगे
UP MLC चुनाव: OBC पार्टी का बड़ा दावा, कहा- राजीव यादव भारी मतों से जीतेंगे
'माफियाओं को...', अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात पर राज्यसभा MP डॉ. संगीता बलवंत
'माफियाओं को...', अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात पर राज्यसभा MP डॉ. संगीता बलवंत
अंकिता भंडारी केस: पूर्व MLA सुरेश राठौड़-उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट के लिए तैयार
अंकिता भंडारी केस: पूर्व MLA सुरेश राठौड़-उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट के लिए तैयार
कांग्रेस की मांग पर अखिलेश यादव का रिएक्शन, कहा- 170 सीटों का हमें...
कांग्रेस की मांग पर अखिलेश यादव का रिएक्शन, कहा- 170 सीटों का हमें...

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget