एक्सप्लोरर

गाजीपुर की ई-अन्नदाता बहनों को पीएम मोदी का तोहफा, राखी के जवाब में भेजा बधाई पत्र

Ghazipur News: रक्षाबंधन के अवसर पर गाजीपुर की ई-अन्नदाता महिला टीम ने 23 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कृषि मंत्री को राखी भेजी थी. जिसमें पीएम मोदी ने जबाब भेजा.

भाई-बहन के प्यार का पर्व रक्षाबंधन भले ही बीत गया हो, लेकिन गाजीपुर में इसकी मिठास अब भी बरकरार है. गाजीपुर की ई-अन्नदाता महिला टीम की 14 बहनों ने रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी भेजी थी, जिसके जवाब में पीएम ने व्यक्तिगत रूप से सभी को बधाई पत्र भेजा है. पत्र मिलने के बाद इन बहनों की खुशी का ठिकाना नहीं है, और वे खुद को प्रधानमंत्री की ‘मानस बहन’ मानकर गर्व महसूस कर रही हैं

रक्षाबंधन के अवसर पर गाजीपुर की ई-अन्नदाता महिला टीम ने 23 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कृषि मंत्री को राखी भेजी थी. यह राखी बाजार में बिकने वाली आम राखियों से अलग थी और इसके साथ उन्होंने अपनी टीम द्वारा किए जा रहे कृषि कार्यों की विस्तृत जानकारी भी भेजी थी. पिछले तीन-चार सालों से यह टीम पीएम को राखी भेज रही है, और हर साल उन्हें पत्र प्राप्त होता रहा है, लेकिन इस बार पहली बार सभी 14 सदस्यों को अलग-अलग नाम से पत्र मिला, जो उनके लिए खास पल बन गया.

पत्र में पीएम का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पत्र में इन बहनों को संबोधित करते हुए लिखा कि रक्षाबंधन के इस पर्व पर राखी के माध्यम से आपकी स्नेहपूर्ण व आत्मीय अभिव्यक्ति के लिए हृदय से आभार. देशभर से आप जैसी माता-बहनों-बेटियों से मिलने वाले संदेश मुझे राष्ट्र के लिए निरंतर कार्य करने की ऊर्जा देते हैं. हमारे ग्रंथों में कहा गया है कि हम सब साथ-साथ चले, मिलकर विचार करें और एक-दूसरे की रक्षा करें. रक्षाबंधन भाई-बहन के मधुर संबंधों का उत्सव और आपसी सम्मान के साथ हमारी सांस्कृतिक एकता की पहचान है. यह शब्दों ने इन बहनों में नई ऊर्जा का संचार किया है.

खुशी और गर्व का माहौल

पत्र पाने वाली बहनों में पूजा राय, नेहा यादव, प्रीति मिश्रा, भावना पांडे, ज्योति रावत, वैष्णवी द्विवेदी, मिथिलेश यादव, प्रिया श्रीवास्तव, वंदना, ज्योति राठौर, रोहिणी तिवारी, प्रिया राय, नीलम वर्मा और प्रियंका पांडे शामिल हैं. इनमें से कई बहनों ने बताया कि पिछले सालों में पत्र सामूहिक रूप से आता था, लेकिन इस बार व्यक्तिगत पत्र मिलने से वे गर्वित महसूस कर रही हैं. पूजा राय ने कहा कि हम अब पीएम मोदी की मानस बहनें बन चुकी हैं. उनका पत्र हमारे लिए नई प्रेरणा है.

मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री से मलाल

इन बहनों ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कृषि मंत्री को भी राखी भेजी थी, लेकिन उनसे कोई जवाब नहीं मिला, जिसका उन्हें थोड़ा मलाल था. लेकिन पीएम मोदी के पत्र ने इस कमी को पूरा कर दिया और उन्हें नई ऊर्जा प्रदान की. नेहा यादव ने कहा कि पीएम का पत्र मिलने से हमारा उत्साह दोगुना हो गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget