एक्सप्लोरर

'उप रहें, चुप रहें, बिहार की सड़कों पर दें ध्यान', अखिलेश यादव का सम्राट चौधरी पर पलटवार

UP-Bihar Politics: सम्राट चौधरी ने अखिलेश पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा था कि जब वे मुख्यमंत्री थे, तो उनके ऊपर मुलायम सिंह यादव, रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव जैसे तीन ‘सुपर मुख्यमंत्री’ थे.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हालिया बयान पर तीखा पलटवार किया है. सम्राट चौधरी ने अखिलेश पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा था कि जब वे मुख्यमंत्री थे, तो उनके ऊपर मुलायम सिंह यादव, रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव जैसे तीन ‘सुपर मुख्यमंत्री’ थे, और अब उनका कुनबा और बड़ा हो गया है.

अब डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इस बयान पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जवाब दिया और सलाह देते हुए कहा कि उप रहें, चुप रहें. इसके साथ ही पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बिहार के विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए पटना मेट्रो और सड़कों की स्थिति पर तंज कसा.

सम्राट चौधरी का बयान

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाल ही में एक बयान दिया था जिसमें अखिलेश यादव पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे, तो उनके ऊपर तीन सुपर मुख्यमंत्री थे- मुलायम सिंह यादव, रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव. अब उनका कुनबा और बड़ा हो गया है. अब क्या करेंगे? अखिलेश यादव को यह बताना चाहिए कि क्या वे अपने परिवार से बाहर के किसी व्यक्ति को मुख्यमंत्री बना सकते हैं? सम्राट चौधरी का ये बयान काफी वायरल हुआ.

अखिलेश यादव का पलटवार

अखिलेश यादव ने इस बयान का जवाब अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर के साथ दिया, जिसमें सम्राट चौधरी माइक हाथ में लिए नजर आ रहे हैं. अखिलेश ने लिखा कि एक सलाह: उप रहें, चुप रहें! पहले अपने राज्य में विकास की ठप्प पड़ी सड़कें बनवाएं, तब देश के सबसे अच्छे और सबसे तेजी से विश्वस्तरीय एक्सप्रेसवे बनवाने वालों के बारे में बोलें और उनसे मेट्रो बनवाने की सलाह लें. तभी पटना मेट्रो का मुंह देख पाएंगे.

बिहार और यूपी के विकास पर बहस

इस जबाब से अखिलेश यादव ने बिहार की सड़कों की खराब हालत और पटना मेट्रो प्रोजेक्ट की धीमी प्रगति पर सवाल उठाए है. उन्होंने सुझाव दिया कि सम्राट चौधरी को अपने राज्य के बुनियादी ढांचे पर ध्यान देना चाहिए, बजाय यूपी के विकास कार्यों पर टिप्पणी करने के. अखिलेश यादव बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोट अधिकार यात्रा में शामिल हुए, जिसके बाद वे भाजपा और NDA नेताओं के निशाने पर हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
Aligarh News: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार
अलीगढ़: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget