एक्सप्लोरर

UP Politics: 'हमारी चप्पल उठाने की औकात नहीं रखते...', एक बार फिर बरसे बीजेपी सांसद वरुण गांधी

Pilibhit News: बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने कहा जब चुनाव आता है तो जाति धर्म की भावनाओं में बह कर वोट दे देते हैं. आपके जेब पर डाका डाल रहे हैं आप सबको पूरे इलाके में दो तीन मंजिल मकान का आवास मिला है.

Uttar Pradesh News: दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत (Pilibhit) पहुंचे बीजेपी सांसद वरुण गांधी (BJP MP Varun Gandhi) ने दूसरे दिन जन संवाद कार्यक्रम के दौरान अपनी सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर हमला बोला. उन्होंने जनता को आज भी नेताओं और अफसरों का गुलाम बताते हुए सरकारी सिस्टम पर सवाल खड़े किए. यही नहीं उन्होंने भाजपा के स्थानीय मंत्री नेता पर भी इशारों इशारों में जमकर हमला बोला. वरुण गांधी ने भाजपा के स्थानीय नेता पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं वैसा नेता नहीं हूं जो चुनाव जीतने के बाद बड़ी बड़ी गाड़ियों के काफिलों के साथ चलते हैं, ये सब गाड़ियों की कीमत आपके बच्चों के सपने हैं. 

वरुण गांधी ने कहा कि आज जब आप थाने पर या पेंशन और आवास के लिए जाते हैं तो आपको लाभ लेने के लिए रिश्वत देनी पड़ती है. ये सब एक गुलामी से कम नहीं है. जब चुनाव आता है तो जाति धर्म की भावनाओं में बह कर वोट दे देते हैं. वे आपके जेब पर डाका डाल रहे हैं. आप सबको पूरे इलाके में दो तीन मंजिल मकान का आवास मिला है, बाकी जरूरतमंदों को अब तक नहीं मिला है. सरकार में बैठे अफसरों की नाक के नीचे बिना लक्ष्मी दर्शन के काम नहीं होता है. मैं किसान आंदोलन में बोला था, उस समय कोई नहीं बोला था. तब नेता टिकट के लालच और कमाई के चक्कर में अपने घरों में छिप कर बैठ गए थे.

हमारी चप्पल उठाने की औकात नहीं रखते थे-वरुण गांधी 
वरुण गांधी ने कहा कि, हम पीलीभीत में लगभग 35 सालों से राजनीति कर रहे हैं. मेरी मां देश की सबसे वरिष्ठ सांसद हैं. मैं तीन बार से सासंद हूं. क्या मैनें कहीं कालोनी काटी, क्या हमारा कोई घर या  बड़ा मकान है, कोई और होता तो महल बना लेता. जो हमारी चप्पल उठाने की औकात नहीं रखते थे आजकल पांच पांच गाड़ियों के काफिले में चलते हैं. ये सब नेता एक समय में हमारे सामने रोकर गिड़गिड़ाते थे कि भईया हमें आगे बढ़ा दो, मौका दे दो और नेता बना दो. हमारे सामने बोलने की औकात नहीं थी.

आज एक समाज को डराया जा रहा-वरुण गांधी 
वरुण गांधी ने कहा कि, देश तभी मजबूत होगा जब हिन्दू मुस्लिम की राजनीति बंद होगी, हिंदू मुसलमान मजबूत होगा. मैं एक हिंदू हूं, मैं वो आदमी नहीं हूं कि वोट के लिए टोपी पहने और मजार पर जाए, लेकिन मैं इस बात को डंके की चोट पर कह रहा हूं कि आज एक समाज को डराया जा रहा है. देश के लिए ये ठीक नहीं है. कोई क्रिमिनल अतीक अहमद की बात नहीं है. मैं आम आदमी समाज की बात कर रहा हूं. ये सब तभी संभव होगा जब जनता के बच्चों को बेहतर शिक्षा और रोजगार के असवर मिलेंगे, तभी देश का उत्थान होगा. मैं जब भी चुनाव लड़ा तो न मैनें शराब बांटी न पैसे खर्च किए. मेरे लोगों ने किसी से लूट खसोट और बदले की राजनीति नहीं की. 

Atiq Ahmad Burial: कसारी मसारी कब्रिस्तान में दफनाए गए अतीक और अशरफ के शव, परिजनों की मौजूदगी में किया गया सुपुर्द-ए-खाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget