एक्सप्लोरर

Tiger Attack: पीलीभीत में खेत में काम कर रहे किसान पर बाघ ने किया हमला, मौके पर ही हुई मौत

Pilibhit News: महोफ रेंज जंगल के समीप 30 वर्षीय किसान अशोक अपने खेत में गन्ने की खुदाई कर रहा था. इसी दौरान अचानक घात लगाए बैठे बाघ ने उस पर हमला बोल दिया.

Pilibhit Tiger Attack: यूपी के पीलीभीत टाइगर रिजर्व (Pilibhit Tiger Reserve) जंगल क्षेत्र से सटे क्षेत्र में खेत में काम कर रहे किसान पर बाघ (Tiger) ने घात लगाकर हमला कर दिया. इस हमले में किसान की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों में चीख पुकार मच गई. किसानों ने किसी तरह मृतक किसान का बाघ के चंगुल से छुड़ाया. इस घटना के बाद से किसानों में आक्रोश है, गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग (Forest Deparment) के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. 

 ये घटना पीलीभीत रेंज स्थित महोफ जंगल से सटे गांव की है. जब महोफ रेंज जंगल के समीप 30 वर्षीय किसान अशोक अपने खेत में गन्ने की खुदाई कर रहा था. इसी दौरान अचानक घात लगाए बैठे बाघ ने उस पर हमला बोल दिया. इससे पहले कि किसान खुद को संभाल पाता बाघ ने उसे मौत के घाट उतार दिया. किसान की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान भी वहां पहुंच गए. ग्रामीणों ने किसी तरह मृतक अशोक को बाघ के चंगुल से छुड़ाया. जिसके बाद वन विभाग की टीम को इसकी खबर दी गई. 

ग्रामीणों ने किया वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

घटना के बाद आसपास के इलाके में काफी तनाव हैं. ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है, जिसके बाद उन्होंने वहां जोरदार प्रदर्शन भी किया. घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में वन विभाग के अफसरों समेत पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है. अधिकारियों ने किसी तरह आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया. वन विभाग की टीम ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मृतक किसान के परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मुआवजा दिलाए जाने की बात कही है. 

इस मामले पर डीएफओ संजीव कुमार ने बताया कि बाघ हमले में किसान की मौत की सूचना मिली है, मृतक किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक के परिजनों को मुआवजे दिलाए जाने की कार्रवाई की जा रही है. वहीं जंगल से सटे ग्रामीण इलाकों में बाघ की ट्रेसिंग कर रहे है, शासन को 25 किलोमीटर क्षेत्र के आस पास तार फेंसिंग के लिए प्रस्ताव भेजा है. जल्द कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. 

ये भी पढ़ें- Wrestler Protest: दिल्ली में धरना रहे पहलवानों का एलान, गंगा में बहायेगें ओलंपिक मेडल, कहा- 'हमारे जीने का भी कोई मतलब नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget