एक्सप्लोरर

Kanpur Encounter: इलाहाबाद हाईकोर्ट में ज्यूडिशियल इंक्वायरी की मांग को लेकर दाखिल हुई याचिका, 15 जुलाई को होगी सुनवाई

कानपुर शूटआउट कांड के मास्टरमाइंड विकास दुबे के एनकाउंटर के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में ज्यूडिशियल इंक्वायरी की मांग को लेकर एक जनहित याचिका दाखिल की गई है. मामले में 15 जुलाई को सुनवाई होगी.

प्रयागराज: विकास दुबे एनकाउंटर मामले की ज्यूडिशियल इंक्वायरी की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है. याचिका पर कोर्ट ने अर्जेन्सी मानते हुए 15 जुलाई को सुनवाई की तारीख तय की है. इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव प्रभा शंकर मिश्रा की तरफ से दाखिल जनहित याचिका में मुख्य तौर पर तीन मांग की गई है. जिसमें पूरे मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज या फिर कोर्ट जिसे तय करे उससे कराई जाए. दूसरी मांग कोर्ट की तरफ से डे-टू-डे मॉनिटरिंग की जाए, इसके अलावा जो निर्दोष हैं उन्हें सुरक्षा प्रदान करने के अलावा उन्हें बेवजह प्रताड़ित न किया जाए. जनहित याचिका को स्वीकार करते हुए चीफ जस्टिस गोविंद माथुर ने सुनवाई की सहमति दी है.

गौरतलब है की, इससे पहले भी प्रभा शंकर मिश्रा की तरफ से दो बार हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखा गया था. जिसमें कानपुर प्रकरण को कोर्ट द्वारा स्वतः संज्ञान लेने की मांग की गई थी. कोर्ट ने जब पूरे प्रकरण पर संज्ञान नहीं लिया सोमवारक को प्रभा शंकर मिश्रा ने अपनी मांगों को लेकर जनहित याचिका दाखिल की है. जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए 15 जुलाई की तारीख तय की है.

पीआईएल में विकास दुबे के घर और उसकी लग्जरी गाड़ियों को तोड़े जाने पर भी सवाल उठाए गए हैं. कहा गया है कि कानूनी प्रक्रियाओं का पालन नहीं करके सरकार ने न्याय व्यवस्था से खिलवाड़ किया है. इससे अदालतों पर लोगों का भरोसा कम होगा. जो भी पुलिस वाले एनकाउंटर में शामिल थे उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. इस तरह के कदम से तमाम लोग डरे हुए हैं और उनका डर दूर होना जरूरी है.

गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश सरकार ने कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या और विकास दुबे की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत की जांच के लिए एक सदस्यीय आयोग का गठन किया है. सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति शशि कांत अग्रवाल के नेतृत्व में एकल सदस्यीय जांच आयोग गठित करने का फैसला लिया गया है. आयोग का मुख्यालय कानपुर में होगा. राज्य सरकार की ओर से इस बारे में रविवार को अधिसूचना जारी की गई थी.

Kanpur Encounter: इलाहाबाद हाईकोर्ट में ज्यूडिशियल इंक्वायरी की मांग को लेकर दाखिल हुई याचिका, 15 जुलाई को होगी सुनवाई

दो जुलाई को बिकरू गांव में हुई घटना के अलावा 10 जुलाई तक पुलिस और इस मामले से संबंधित अपराधियों के बीच प्रत्येक मुठभेड़ की भी जांच आयोग करेगा. आयोग विकास दुबे और उसके साथियों की पुलिस और अन्य विभागों/ व्यक्तियों से संबंध रखने और शामिल होने वाले मामले की भी जांच करेगा. आयोग दो माहीने के भीतर अपनी जांच पूरी कर लेगा.

यह भी पढ़ें:

प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर कसा तंज, वीकेंड लॉकडाउन को बताया 'बेबी पैक'

Vikas dubey Encounter एक और खुलासा, शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा ने डीजीपी मुख्यालय को लिखे थे 8 शिकायती पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- 'सपा को 25-30 सीटें भी नहीं...'
अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- 'सपा को 25-30 सीटें भी नहीं...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget