एक्सप्लोरर

गाड़ी चलाते आया हार्ट अटैक, रास्ते में हुई मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हो रहा इंतजार

घटना की जानकारी परिजनों को दी गई. प्रमोद यादव संत कबीर नगर के रहने वाले थे. घबराहट में उन्होंने कार को सड़क के किनारे लगा दिया इसी दौरान उनकी सांसें थम गईं.

Prayagraj Heart Attack News: उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज के हंडिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपरदहा में तैनात फार्मासिस्ट प्रमोद यादव की कार ड्राइविंग करते वक्त मौत का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक चलती कार में हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हुई. जिसके बाद एक बार फिर से अचानक हार्ट अटैक से मौत को लेकर सवाल उठने लगे हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

जानकारी के मुताबिक प्रमोद यादव हंडिया के सीएचसी में फॉर्मेसिस्ट थे और रोजाना की तरह अस्पताल जाने के लिए अपने घर से निकले थे.  वो खुद ही कार चलाकर अस्पताल जा रहे थे. लेकिन, घर से थोड़ी ही दूर जाने पर उनके सीने में तेज दर्द उठा और हार्ट अटैक आ गया, घबराहट उन्होंने अपनी कार को सड़क के किनारे लगा दिया और इसी दौरान उनकी सांसे थम गईं. 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

आसपास से गुजर रहे लोगों ने जब उन्हें बेसुध हालत में देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस जब मौके पर पहुंची तब तक बहुत देर हो चुकी है. प्रमोद यादव की मौत हो चुकी थी. इस बीच वहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की जानकारी उनके परिजनों को भी दे दी गई है. 

बताया जा रहा है कि प्रमोद यादव संत कबीर नगर जिले के रहने वाले थे.  झूंसी थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा किया है. सीएमओ डॉ. आशु पांडेय के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी. कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है या इसके पीछे कोई और वजह रही है. 

बता दें पिछले कुछ सालों में हार्ट अटैक के मामलों में तेजी आई है. जिसमें कम उम्र के लोगों की अचानक हार्ट अटैक की वजह से मौत हो रही है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

कांग्रेस और सपा में दरार! अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जापानी दल ने देखी यूपी की 1090 सेवा मॉडल, समझी पूरी प्रक्रिया
जापानी दल ने देखी यूपी की 1090 सेवा मॉडल, समझी पूरी प्रक्रिया
जापानी पर्यटकों का प्रवेश द्वार बनेगा यूपी, बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देगी योगी सरकार
जापानी पर्यटकों का प्रवेश द्वार बनेगा यूपी, बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देगी योगी सरकार
ग्रीन हाइड्रोजन का हब बनेगा यूपी, जापान से हुआ समझौता
ग्रीन हाइड्रोजन का हब बनेगा यूपी, जापान से हुआ समझौता
'अखिलेश यादव डिप्रेशन...', ओम प्रकाश राजभर ने सपा चीफ पर साधा निशाना
'अखिलेश यादव डिप्रेशन...', ओम प्रकाश राजभर ने सपा चीफ पर साधा निशाना

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget