एक्सप्लोरर

UP News: पटना के महावीर मंदिर पर वर्चस्व की जंग, हनुमानगढ़ी ने किशोर कुणाल के खिलाफ खोला मोर्चा, ये है विवाद

Ayodhya News: हनुमानगढ़ी का दावा हमेशा से रहा कि निर्मोही अनि अखाड़ा, दिगंबर अनी अखाड़ा और निर्वाणी अनी अखाड़ा की स्थापना करने वाले जगतगुरु बलानंदा ने महावीर मंदिर की स्थापना की है.

UP News: बिहार स्थित पटना के महावीर मंदिर (Patna Mahavir Mandir) पर वर्चस्व की जंग तेज हो गई है. अयोध्या (Ayodhya) में तीनों अनी अखाड़ों ने महावीर मंदिर न्यास समिति के आचार्य किशोर कुणाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. हनुमानगढ़ी में तीनों अनी अखाड़ों की बैठक बुलाने का एलान किया गया है. साधु संतों का का दावा है कि पांच रामानंदी अखाड़ा हनुमानगढ़ी से महावीर मंदिर की व्यवस्था का संचालन होता रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि किशोर कुणाल कूट रचना कर महावीर मंदिर संचालक बन गए और मंदिर की देखरेख करने वाले हनुमानगढ़ी के सभी साधु संतों को धीरे-धीरे निकाल दिया.

पटना के महावीर मंदिर पर वर्चस्व की जंग हुई तेज

इसलिए अब हनुमानगढ़ी के संत सीबीआई और ईडी से मामले की जांच कराने की मांग करेंगे. उन्होंने किशोर कुणाल पर बिहार के अन्य मंदिरों और जमीनों को अवैध तरीके से हथियाने का आरोप लगाया है. हनुमानगढ़ी और पटना महावीर मंदिर समिति के बीच का विवाद नया नहीं है. इसके पहले कई बार दोनों में टकराव की स्थिति बनी थी. मगर पहली बार तीनों अखाड़ों की बैठक बुलाने का एलान किया गया है. कहा गया है कि अब फैसला अखाड़े की बैठक में होगा. बैठक की तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है.

पूर्व महंत पटना महावीर मंदिर के महेंद्र दास ने हनुमानगढ़ी में तीनों अनी अखाड़ों की बैठक होने की पुष्टि की है. तीनों अनी अखाड़े जगतगुरु बलानंदाचार्य के जरिए स्थापित हैं. परमाचार्य पटना महावीर मंदिर के रघुनाथ दास शास्त्री ने कहा कि हनुमानगढ़ी मंदिर निर्वाणी अनी अखाड़ा है. हनुमानगढ़ी की शाखा के रूप में पटना का महावीर मंदिर है. वर्चस्व की लड़ाई अब सीधे न्यायालय में गई है. निर्मोही अनि अखाड़ा, दिगंबर अनी अखाड़ा और निर्वाणी अनी अखाड़ा बैठक कर सामूहिक निर्णय लेंगी.

किशोर कुणाल के खिलाफ हनुमानगढ़ी ने खोला मोर्चा

बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार आगे काम होगा. विवाद को साफ करने के लिए सभी लोग लगे हुए हैं. हनुमानगढ़ी का दावा हमेशा से रहा कि निर्मोही अनि अखाड़ा, दिगंबर अनी अखाड़ा और निर्वाणी अनी अखाड़ा की स्थापना करने वाले जगतगुरु बलानंदा ने महावीर मंदिर की स्थापना की है. महावीर मंदिर में स्थापित दोनों प्रतिमाएं भी जगतगुरु बालानंद के समय की हैं. इसलिए महावीर मंदिर का संचालन अयोध्या हनुमानगढ़ी के जरिए ही होता रहा.

अयोध्या हनुमानगढ़ी से जुड़े लोग पटना के महावीर मंदिर में महंत समेत अन्य अन्य जिम्मेदारियां संभालते रहे. 1987 में रामगोपाल महाराज को हत्या के आरोप में जेल गए. उस समय किशोर कुणाल पटना एसपी के पद पर तैनात थे. आरोप है कि उन्होंने कूट रचना और पद का दुरुपयोग कर महावीर मंदिर पर वर्चस्व कायम कर लिया. उसके बाद महंत परंपरा समाप्त की और फिर हनुमानगढ़ी की तरफ से नियुक्त पुजारी को धीरे-धीरे हटाया.

विरोध करने पर महंत की जगह हनुमानगढ़ी के संत को परमाचार्य नियुक्त किया. अब कुछ समय पहले परमाचार्य को भी हटाकर किशोर कुणाल ने महावीर मंदिर पर कब्जा कर लिया. हनुमानगढ़ी के साधु संत और पूर्व आईपीएस अफसर किशोर कुणाल में विवाद है और दोनों पक्ष वर्चस्व कायम रखना चाहते हैं.

Rudraprayag Weather: मॉनसून से पहले केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, नदियों का जलस्तर बढ़ने से घाट हुए जलमग्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान की राइट आंख हो गई खराब, 85% रोशनी खत्म... एमिकस क्यूरी की रिपोर्ट ने खोली शहबाज-मुनीर के दावों की पोल
इमरान खान की राइट आंख हो गई खराब, 85% रोशनी खत्म... रिपोर्ट ने खोली शहबाज-मुनीर के दावों की पोल
उद्धव ठाकरे गुट ने परभणी में बनाया मुस्लिम मेयर तो एकनाथ शिंदे ने बोला हमला, कहा- 'बालासाहेब की...'
उद्धव ठाकरे गुट ने परभणी में बनाया मुस्लिम मेयर तो एकनाथ शिंदे ने बोला हमला, कहा- 'बालासाहेब की...'
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू सैमसन का करियर खत्म?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू का करियर खत्म?

वीडियोज

Bigg Boss 19, प्यार और नई शुरुआत पर Farrhana ने खोले दिल के राज
'The 50’ में Groupism और Insecurities पर Archit ने तोड़ी चुप्पी
Bharat Bandh Today: जानिए लेबर कोड, बिजली बिल और US डील…पर क्यों भड़का भारत देश? |ABPLIVE
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार |Khabar Gawah Hai With Megha Prasad
Textile Industry को बड़ी राहत! US Market में India को मिलेगा Zero-Duty Advantage?| Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की राइट आंख हो गई खराब, 85% रोशनी खत्म... एमिकस क्यूरी की रिपोर्ट ने खोली शहबाज-मुनीर के दावों की पोल
इमरान खान की राइट आंख हो गई खराब, 85% रोशनी खत्म... रिपोर्ट ने खोली शहबाज-मुनीर के दावों की पोल
उद्धव ठाकरे गुट ने परभणी में बनाया मुस्लिम मेयर तो एकनाथ शिंदे ने बोला हमला, कहा- 'बालासाहेब की...'
उद्धव ठाकरे गुट ने परभणी में बनाया मुस्लिम मेयर तो एकनाथ शिंदे ने बोला हमला, कहा- 'बालासाहेब की...'
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू सैमसन का करियर खत्म?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू का करियर खत्म?
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
चीन-पाकिस्तान की पनडुब्बियों की होगी हंटिंग, US से खरीदे जाएंगे P-8I एयरक्राफ्ट, जानें कितने खतरनाक?
चीन-PAK की पनडुब्बियों की होगी हंटिंग, US से खरीदे जाएंगे P-8I एयरक्राफ्ट, जानें कितने खतरनाक?
India Pakistan Match Revenue: भारत पाकिस्तान के एक मैच में कितने करोड़ रुपये की होती है कमाई, जानें सबकुछ
भारत पाकिस्तान के एक मैच में कितने करोड़ रुपये की होती है कमाई, जानें सबकुछ
Mobile Radiation Cancer Risk: सिरहाने मोबाइल रखकर सोने से क्या हो जाता है कैंसर, डॉक्टर से जानें कितनी सच है यह बात?
सिरहाने मोबाइल रखकर सोने से क्या हो जाता है कैंसर, डॉक्टर से जानें कितनी सच है यह बात?
Embed widget