एक्सप्लोरर

Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में सेंध के बाद उत्तराखंड सरकार अलर्ट, उठाया ये अहम कदम

Uttarakhand News: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार को दो लोग दर्शक दीर्घा से सदन के अंदर कूद गए थे. इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था. इस घटना के बाद राज्य सरकार भी अलर्ट हो गई है.

Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आने के बाद उत्तराखंड में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरुवार (14 दिसंबर) को देहरादून में विधानसभा की सुरक्षा की समीक्षा की. संसद पर 2001 में किए गए आतंकी हमले की बरसी के दिन बुधवार को सुरक्षा में सेंधमारी की बड़ी घटना उस वक्त सामने आई जब लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए थे.

इसके बाद इन लोगों ने ‘केन’ के जरिये रंगीन धुआं फैला दिया था. घटना के तत्काल बाद दोनों को पकड़ लिया गया था. इस घटना के कुछ देर बाद ही पीले और लाल रंग का धुआं छोड़ने वाली 'केन' लेकर संसद भवन के बाहर प्रदर्शन करने वाले एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया.  

पुलिस अधिकारियों ने किया विधानसभा का दौरा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद राज्य के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार के नेतृत्व में टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का आंकलन करने और खामियों को दूर करने के लिए विधानसभा परिसर का दौरा किया. 

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए ये निर्देश

पुलिस महानिदेशक ने उपस्थित अधिकारियों से एक मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करने को कहा, जिसका उद्देश्य विधानसभा सत्र के दौरान परिसर और उसके आस-पास की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है. 

संसद के अंदर कूदे थे दो लोग

सदन में कूदने वाले दोनों व्यक्तियों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन डी. के रूप में हुई. संसद भवन के बाहर से गिरफ्तार किए गए दो लोगों की पहचान हरियाणा के जींद जिले के गांव घासो खुर्द की निवासी नीलम (42) और लातूर (महाराष्ट्र) के निवासी अमोल शिंदे (25) के रूप में हुई है. ये चारों आरोपी संसद पहुंचने से पहले अपने सहयोगी विशाल के घर पर ठहरे थे.

पुलिस ने विशाल को भी गुरुगाम से हिरासत में लिया था. घटना के मुख्य आरोपी ललित झा को बृहस्पतिवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारियों ने कहा कि झा एक व्यक्ति के साथ राष्ट्रीय राजधानी के कर्तव्य पथ पुलिस थाने पहुंचा, जहां उसे विशेष प्रकोष्ठ को सौंप दिया गया.

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: सीएम नीतीश कुमार को झटका, सीएम योगी पर भड़की JDU, कह- 'हम जल्द ही करेंगे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: ट्रॉनिका सिटी में बैग फैक्ट्री में भीषण आग, मचा हड़कंप
गाजियाबाद: ट्रॉनिका सिटी में बैग फैक्ट्री में भीषण आग, मचा हड़कंप
'गुनाह करने पर...', स्वतंत्र भारद्वाज मामले पर RLD का आया बयान
'गुनाह करने पर...', स्वतंत्र भारद्वाज मामले पर RLD का आया बयान
यूपी में नोएडा से आगरा तक फुल एक्शन में मानसून, IMD का अलर्ट
यूपी में नोएडा से आगरा तक फुल एक्शन में मानसून, IMD का अलर्ट
CM योगी बोले- 'हमारी आस्था को नष्ट करने का प्रयास करने वाले इतिहास के पन्‍नों में मिट गये'
CM योगी बोले- 'हमारी आस्था को नष्ट करने का प्रयास करने वाले इतिहास के पन्‍नों में मिट गये'

वीडियोज

Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नहीं लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? तेल खरीद पर भारत को मिल सकती है राहत
नहीं लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? तेल खरीद पर भारत को मिल सकती है राहत
बिहार में 10 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, कोमल मीणा की मिली ये जिम्मेदारी
बिहार में 10 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, कोमल मीणा की मिली ये जिम्मेदारी
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
'गुनाह करने पर...', स्वतंत्र भारद्वाज मामले पर RLD का आया बयान
'गुनाह करने पर...', स्वतंत्र भारद्वाज मामले पर RLD का आया बयान
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
बाघ ने आदमी पर किया जानलेवा हमला, कुत्ते ने बचाई जान, वीडियो वायरल
बाघ ने आदमी पर किया जानलेवा हमला, कुत्ते ने बचाई जान, वीडियो वायरल
Embed widget