एक्सप्लोरर

Operation Sindoor पर पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने क्या कहा? पढ़ें यहां

भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात पाकिस्तान और पीओके में स्ट्राइक कर 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया. अब इस पर पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने प्रतिक्रिया दी है.

भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा Operation Sindoor के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्ट्राइक कर आतंकियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया. सेना के इस अदम्य साहस और वीरता भरे काम पर पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने प्रतिक्रिया दी है.

सोशल मीडिया साइट एक्स पर पूर्व राज्यपाल ने लिखा- भारतीय सेना पर गर्व है. उधर, दलगत राजनीति से ऊपर उठते हुए भारत के विभिन्न दलों के नेताओं ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए मिसाइल हमलों की सराहना की और सोशल मीडिया पर ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ जैसे देशभक्ति के नारे पोस्ट किए.

रक्षा मंत्री से सुरजेवाला तक ने बढ़ाया हौसला
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘भारत माता की जय’ कहा, जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया पर ‘जय हिंद’ और ‘जय हिंद की सेना’ लिखा. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें सशस्त्र सेनाओं पर गर्व है, ‘‘जय हिंद’’. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जय हिंद! ऑपरेशन सिंदूर!’’

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी पोस्ट कर लिखा, ‘‘जय हिंद.’’ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, ‘‘सत्यमेव जयते. जय हिंद की सेना.’’ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सशस्त्र बलों की सराहना की और उनका अभिवादन करते हुए कहा, ‘‘भारतीय सेना जिंदाबाद. जय हिंद.’’

ऑपरेशन सिंदूर के बाद यूपी पुलिस एक्शन में, राज्य भर में रेड अलर्ट, DGP ने दी अहम जानकारी

अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी मुख्यालयों को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत निशाना बनाया गया, जिसमें भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित नौ ठिकानों पर रात में हमला किया. सटीक अभियान में निशाना बनाए गए ठिकानों में बहावलपुर में मरकज सुभान अल्लाह, तेहरा कलां में सरजाल, कोटली में मरकज अब्बास और मुजफ्फराबाद में सैयदना बिलाल (सभी प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद आतंकी समूह के हैं) के ठिकाने शामिल थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
UP Weather Today: यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget