एक्सप्लोरर

पितृ पक्ष में ऑनलाइन पिंडदान की तैयारी, संगम नगरी में धर्म गुरुओं के बीच छिड़ी बहस

हिंदू धर्म में पितृ पक्ष में अपने पूर्वजों का पिंडदान करने की परंपरा है. लेकिन कोरोना काल में इस बार ऑनलाइन पिंडदान की तैयारी की जा रही है. हालांकि इसे लेकर धर्म गुरुओं में तमाम मतभेद भी उभर कर सामने आ गये हैं.

प्रयागराज. पुरखों की आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए एक पखवारे तक चलने वाला पितृ पक्ष पूर्णिमा के श्राद्ध के साथ शुरू हो गया है. पितृ मुक्ति का प्रथम व मुख्य द्वार कहे जाने की वजह से संगम नगरी प्रयागराज में पिंडदान व श्राद्ध का विशेष महत्व है. कोरोना की महामारी की वजह से इस बार कुछ धर्मगुरुओं ने ऑनलाइन पिंडदान व तर्पण किये जाने की तैयारी की है, लेकिन तीर्थ पुरोहितों के साथ ही कई संत-महात्मा इसका विरोध कर रहे हैं. ऑनलाइन पिंडदान कराने की वकालत करने वाले इसे कोरोना के मुश्किल दौर में वक़्त की ज़रुरत बता रहे हैं तो वहीं विरोध करने वालों की अपनी अलग दलील है. ऑनलाइन पिंडदान को लेकर धार्मिक जानकारों व कर्मकांडियों के एक राय न होने की वजह से श्रद्धालु पशोपेश में हैं.

पितृ पक्ष पर कोरोना महामारी का साया

हिन्दू धर्म के मुताबिक़ पिंडदान की परम्परा सिर्फ प्रयाग, काशी और गया में ही है, लेकिन पितरों के श्राद्ध कर्म की शुरुआत प्रयाग के मुंडन संस्कार से ही शुरू होती है. पितृ पक्ष पर प्रयागराज के संगम पर हर साल हज़ारों नहीं बल्कि लाखों की संख्या में श्रद्धालु पिंडदान - श्राद्ध व तर्पण के लिए आते हैं. हालांकि इस बार के पितृ पक्ष पर कोरोना की महामारी का साया साफ़ तौर पर देखने को मिल रहा है. गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ने से प्रयागराज का संगम इस बार सिमटकर रह गया है. यहां गंगा किनारे वैसे ही हर वक़्त सैकड़ों की भीड़ जमा रहती है. पितृ पक्ष में जब रोज़ाना हज़ारों की संख्या में देश के कोने कोने से पिंडदान व श्राद्ध के लिए लोग आएंगे तो भीड़ और बढ़ेगी. इसके साथ ही कोरोना के संक्रमण के फैलने का खतरा भी बढ़ेगा. भीड़ रोकने के लिए ही गया में श्रद्धालुओं के आने पर रोक लगा दी गई है. इसके बाद ही कई धर्मगुरुओं व टेक्नोक्रेट बाबाओं ने ऑनलाइन पिंडदान और श्राद्ध का फार्मूला दिया.

ऑनलाइन पिंडदान का समर्थन

प्रयागराज में गंगा सेना के संयोजक स्वामी आनंद गिरि के मुताबिक़ कोरोना काल में न तो ज़िंदगी को खतरे में डाला जा सकता है और न ही पितरों की शांति व मुक्ति के कर्मकांड रोके जा सकते हैं. ऐसे में ऑनलाइन पूजा व अन्य रस्में अदा करना ही सबसे बेहतर है. उनके मुताबिक़ जब सारी बैठकें -आयोजन व रोज़मर्रा की ज़रूरतों के तमाम काम ऑनलाइन हो रहे हैं तो धार्मिक कार्यों को रोकने से बेहतर दूसरे विकल्पों का इस्तेमाल कर लेना है. स्वामी आनंद गिरि व दूसरे धर्मज्ञों का कहना है कि ऑनलाइन पिंडदान व तर्पण का भी वही फल प्राप्त होगा जो पारंपरिक पूजा में होता है.

विरोध भी... दूसरी तरफ प्रयागराज के तीर्थ पुरोहित ऑनलाइन पिंडदान - श्राद्ध व तर्पण का खुलकर विरोध कर रहे हैं. उनके विरोध की एक बड़ी वजह अपनी कमाई पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर है, लेकिन वो दलील यह दे रहे हैं कि ऑनलाइन पूजा शास्त्रों व धर्मग्रंथों के खिलाफ है. इस तरह की पूजा का कोई विधान नहीं है. कोई भी व्यक्ति जब तीर्थस्थल पर जाकर आस्था व समर्पण के साथ पूजा अर्चना करता है तो उसके पूर्वज तृप्त होते हैं और अपने वंशजों को आशीर्वाद देते हैं. तीर्थ पुरोहितों के मुताबिक़ पिंडदान जैसे महत्वपूर्ण काम में कतई रस्म अदायगी या औपचारिकता नहीं की जा सकती है. तीर्थ पुरोहितों की राष्ट्रीय संस्था के महामंत्री मधु चकहा के मुताबिक़ ऑनलाइन पिंडदान को कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा.

हिन्दू धर्म की मान्यता के मुताबिक़ कोई भी व्यक्ति पूरी तरह नहीं मरता है और वह बार-बार जन्म लेता है, इसलिए पितृ पक्ष में पिंडदान और तर्पण कर पुरखों को खुश करने की परम्परा सदियों से चली आ रही है. ऐसी मान्यता है कि संगम पर पिंडदान करने से भगवान विष्णु के साथ ही तीर्थराज प्रयाग में वास करने वाले सभी तैंतीस करोड़ देवी-देवता भी पितरों को मोक्ष प्रदान करते हैं.

ये भी पढ़ें.

उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन खत्म, सिर्फ रविवार को रहेगी पूर्ण तालाबंदी

लखनऊ: नाबालिग लड़की ने मां और भाई को मारी गोली, बोली- दिखाई देते हैं भूत, करते हैं कंट्रोल

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget