एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन खत्म, सिर्फ रविवार को रहेगी पूर्ण तालाबंदी

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये यूपी सरकार ने राज्य में साप्ताहिक लॉकडाउन का एलान किया था. लेकिन मंगलवार को मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद इसे खत्म कर दिया गया है.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन को खत्म कर दिया है. अब सिर्फ रविवार को पूर्ण रूप से लॉकडाउन रहेगा. मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि बाजार अब सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खोला जाए. शनिवार को भी दुकानें खुलेंगी. नये निर्देश के तहत शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक पूरी तरह से बंदी रहेगी. इस बात की जानकारी प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने दी.

आपको बता दें कि यूपी में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा था जिसके चलते योगी सरकार ने सप्ताह के दो दिन शनिवार, इतवार को लॉकडाउन का एलान किया था. हालांकि राज्य में संक्रमण के नये मामले तेजी से आ रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ कोरोना से निपटने के लिये सरकार लगातार सख्ती बरत रही है. मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा है.

रविवार को जारी हुई अनलॉक-4 की गाइडलाइंस

इससे पहले रविवार को योगी सरकार ने अनलॉक-4 की गाइडलाइंस जारी की थी. इसके तहत कंटेनमेंट जोन के बाहर डीएम स्थानीय स्तर पर कोई लॉकडाउन नहीं करेंगे. राज्य के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने सभी मंडलों और जिलों के प्रशासन-पुलिस के अफसरों को इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश भेजे थे. इसमें कहा गया है कि कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन 30 सितंबर तक जारी रहेगा. इस दौरान सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल और थिएटर भी बंद रहेंगे. अंतिम संस्कार में 20 और शादी में 30 लोगों तक ही भागीदारी की व्यवस्था 20 सितंबर तक जारी रहेगी. 21 सितंबर से शुरू होने वाली सेवाओं के लिए प्रोटाकॉल अलग से जारी होंगे.

इसके अलावा अनलॉक-4 के दिशा-निर्देश के तहत राज्य के अंदर या बाहर लोगों के आने-जाने के अलावा मालवाहक सेवाओं पर भी किसी तरह की रोक नहीं रहेगी. इसके लिए अलग से किसी पास की जरूरत नहीं पड़ेगी. 65 वर्ष से अधिक आयु के लोगों, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बीमारियों से ग्रसित लोगों को आपात परिस्थितियों को छोड़कर घर के भीतर ही रहने को कहा गया है.

ये भी पढ़ें.

ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, एक महीने में दूर होगी ये समस्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिशन-27 से पहले अखिलेश ने बदली रणनीति, लाल से नीला हुआ सपा छात्रसभा का ड्रेस कोड
मिशन-27 से पहले अखिलेश ने बदली रणनीति, लाल से नीला हुआ सपा छात्रसभा का ड्रेस कोड
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योगी सरकार का तोहफा, मानदेय में होगी 50% बढ़ोतरी
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योगी सरकार का तोहफा, मानदेय में होगी 50% बढ़ोतरी
'इस्लाम नहीं कबूला तो जान से मार दूंगा..', कानपुर में धर्मांतरण का मामला
'इस्लाम नहीं कबूला तो जान से मार दूंगा..', कानपुर में धर्मांतरण का मामला
गोंडा में घाघरा-सरयू का कहर, खतरे के निशान से ऊपर पानी; 700 गांव प्रभावित
गोंडा में घाघरा-सरयू का कहर, खतरे के निशान से ऊपर पानी; 700 गांव प्रभावित

वीडियोज

BIHAR FLOOD: बिहार में बाढ़ का तांडव! 12 जिलों में 22 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, गंगा ने तोड़े.....
Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 KM लंबे जाम में फंसे केंद्रीय मंत्री, गाड़ी से उतरकर खुलवा दिए सारे टोल गेट
2 KM लंबे जाम में फंसे केंद्रीय मंत्री, गाड़ी से उतरकर खुलवा दिए सारे टोल गेट
'काजी कैंप पर मिसाइल गिरा दो', भोपाल BJP विधायक के बयान से सियासी बवाल
'काजी कैंप पर मिसाइल गिरा दो', भोपाल BJP विधायक के बयान से सियासी बवाल
राजाओं की तरह विएना की सड़कों पर निकले शशि थरूर, वीडियो वायरल
राजाओं की तरह विएना की सड़कों पर निकले शशि थरूर, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर दिखी केएल राहुल और पार्थ जिंदल की बॉन्डिंग, किया स्पेशल पोस्ट
सोशल मीडिया पर दिखी केएल राहुल और पार्थ जिंदल की बॉन्डिंग, किया स्पेशल पोस्ट
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
सुपौल: मदरसा में खाना खाने के बाद छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत
सुपौल: मदरसा में खाना खाने के बाद छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत
तेलंगाना के मंत्री ने CPR देकर बचाई अधिकारी की जान, वीडियो वायरल
तेलंगाना के मंत्री ने CPR देकर बचाई अधिकारी की जान, वीडियो वायरल
Arhar Dal: भगोने में कैसे बनाएं अरहर की देसी स्टाइल वाली दाल? खुशबू से खिंचे चले आएंगे लोग
भगोने में कैसे बनाएं अरहर की देसी स्टाइल वाली दाल? खुशबू से खिंचे चले आएंगे लोग
Embed widget