एक्सप्लोरर

मथुरा: बच्चों के विवाद में चली गोली, एक बच्चे की मौत; आरोपी फरार

रविवार को बझेरा में फते सिंह व बेदप्रकाश के बच्चों में नल पर पानी पीने के दौरान बाद विवाद हो गया। बच्चों के विवाद में बेदप्रकाश व उसके परिजन लाइसेंसी बन्दूक व रायफल निकाल लाये और फते सिंह पर तान दी।

मथुरा, एबीपी गंगा। बरसाना इलाके के बझेरा गांव में बच्चों के विवाद में गोलियां चल गई। इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि उसके माता-पिता घायल हो गए। घायल माता-पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

खबर के मुताबिक, रविवार को बझेरा में फते सिंह व बेदप्रकाश के बच्चों में नल पर पानी पीने के दौरान बाद विवाद हो गया। बच्चों के विवाद में बेदप्रकाश व उसके परिजन लाइसेंसी बन्दूक व रायफल निकाल लाये और फते सिंह पर तान दी। इस दौरान गांववालों ने दोनों पक्षों को समझा कर झगड़ा शांत करा दिया, लेकिन मंगलवार को होली खेलने के दौरान बच्चों में फिर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बेदप्रकाश के साथ उसके परिजन बंदूक लेकर फतेसिंह के घर पहुंच गए। आरोपियों ने फते सिंह उसकी माता अत्रिदेवी और पिता दुर्गा प्रसाद पर गोली चला दी।

इस घटना में फते सिंह की मौके पर मौत हो गई जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली की अवाज सुनकर फते सिंह के रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए। बेदप्रकाश और उसके साथियों ने उनके साथ भी मारपीट की। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद पांडे ने गांव में पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए व शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। होली के दौरान गोली मारकर हत्या की सूचना पर एसएसपी गौरव ग्रोवर गांव में मौके पर पहुंच घटना स्थल का निरीक्षण किया और अधीनस्थों को के निर्देश दिए।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
यूपी में CM योगी और उनके स्वजातियों से पीड़ित ब्राह्मण, धर्मेंद्र यादव का बयान
यूपी में ब्राह्मण CM योगी और उनके स्वजातियों से पीड़ित, धर्मेंद्र यादव का बयान
मां करती रही बेटे का इंतजार, मौत के बाद भी नहीं आया, इंसानियत ने निभाया धर्म
मां करती रही बेटे का इंतजार, मौत के बाद भी नहीं आया, इंसानियत ने निभाया धर्म
'हमसे वादा किया गया था कि...', सदन की कार्यवाही पर बोलीं सपा सांसद इकरा हसन
'हमसे वादा किया गया था कि...', सदन की कार्यवाही पर बोलीं सपा सांसद इकरा हसन

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget