एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव से मिलने जाएंगे ओम प्रकाश राजभर, बोले- सपा प्रमुख से पूछूंगा ये सवाल

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सहयोगी सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने कहा है कि वे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से मुलाकात करेंगे.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सहयोगी सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) का एक बड़ा बयान आया है. उन्होंने सोमवार को कहा कि वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से मुलाकात करके पूछेंगे कि विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद (Presidential Election 2022) के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) के कार्यक्रम में उन्हें क्यों आमंत्रित नहीं किया गया।

क्या बोले ओपी राजभर?
राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान में सुभासपा की भूमिका को लेकर असमंजस बना हुआ है. पार्टी प्रमुख ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं. इस बीच बीजेपी से उनकी नजदीकी की अटकलें तेज हो गई हैं. यह भी कयास लग रहे हैं कि राष्ट्रपित चुनाव में ओपी राजभर सपा से दूर हो सकते हैं.

सुभासपा अध्यक्ष ने सोमवार को कहा कि वह अखिलेश यादव से मुलाकात करना चाहते हैं. जिसके लिए उन्होंने रविवार को सपा नेता उदयवीर सिंह से फोन पर बात की. उन्हें अखिलेश यादव से मुलाकात और बातचीत की अपनी मंशा से अवगत कराया.

ईद पर अटल बिहारी वाजपेयी को याद कर छलका आजम खान का दर्द, कहा- 'वे बहुत अच्छे आदमी थे'

12 जुलाई तक करेंगे इंतजार
बीते दिनों राष्ट्रपति पद के लिये विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा लखनऊ आए थे. तब सपा ने प्रेस कॉफ्रेंस में गठबंधन के एक अन्य रालोद प्रमुख जयंत सिंह को तो बुलाया था, लेकिन सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर इसमें नजर नहीं आए थे. अब इसपर राजभर ने कहा कि वह सपा प्रमुख से मिलकर यह जानना चाहते हैं कि आखिरकार उन्हें विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के कार्यक्रम में क्यों आमंत्रित नहीं किया गया. उन्होंने दावा किया कि वह 12 जुलाई तक अखिलेश के रुख का इंतजार करेंगे और फिर अपने निर्णय की घोषणा करेंगे.

उन्होंने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त करने से इंकार किया. ओपी राजभर ने कहा कि चुनाव में अभी समय है. हालांकि उन्होंने मुर्मू को उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रसन्नता जताई और कहा कि वह राजनीति में अति दलित और पिछड़े वर्ग की लड़ाई लड़ते हैं. गौरतलब है कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को यहां राजग के सांसदों और विधायकों से अपने लिए समर्थन मांगा है. 

ये भी पढ़ें-

Bareilly Love Jihad Case: सुरेन्द्र बनकर इमरान ने रचाई शादी, फिर डाला धर्मांतरण का दबाव, मामला दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: संभल में प्रशासन का बड़ा एक्शन! अवैध निर्माण हटाकर 1.1 हेक्टेयर जमीन कराई कब्जा मुक्त
संभल में प्रशासन का बड़ा एक्शन! अवैध निर्माण हटाकर 1.1 हेक्टेयर जमीन कराई कब्जा मुक्त
UP: लखनऊ में ‘दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026’! डेयरी सेक्टर में ₹5000 करोड़ निवेश की बड़ी तैयारी
UP: लखनऊ में ‘दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026’! डेयरी सेक्टर में ₹5000 करोड़ निवेश की बड़ी तैयारी
यूपी में श्रमिक हितों पर बड़ा एक्शन! 203 संविदाकारों के लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू
यूपी में श्रमिक हितों पर बड़ा एक्शन! 203 संविदाकारों के लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू
अब बीज की हर मूवमेंट पर नजर! यूपी में गन्ना किसानों को मिलेगा डिजिटल ट्रेसिंग सिस्टम का फायदा
अब बीज की हर मूवमेंट पर नजर! यूपी में गन्ना किसानों को मिलेगा डिजिटल ट्रेसिंग सिस्टम का फायदा

वीडियोज

Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress
Women's Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण और परिसीमन बिल | Congress | Breaking
Women Reservation Bill: बीच संसद Amit Shah ने स्पीकर से क्यों की ये खास अपील? | Parliament Session

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US Peace Talk: ईरान और अमेरिका के बीच कब और कहां होगी दूसरे दौर की बातचीत? सामने आई जगह और तारीख
ईरान और अमेरिका के बीच कब और कहां होगी दूसरे दौर की बातचीत? सामने आई जगह और तारीख
'किस बात का ढिंढोरा पीट रहे हैं...', महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद बोलीं सपा सांसद इकरा हसन
'किस बात का ढिंढोरा पीट रहे हैं...', महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद बोलीं सपा सांसद इकरा हसन
Strait of Hormuz: 'होर्मुज स्ट्रेट के दोबारा खुलने से शी जिनपिंग बहुत खुश', डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति को लेकर क्यों किया ये दावा?
'होर्मुज के दोबारा खुलने से जिनपिंग खुश', ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति को लेकर क्यों किया ये दावा?
LizLaz On Virat Kohli Like: विराट कोहली के लाइक पर मॉडल लिजलाज ने तोड़ी चुप्पी, कहा-
विराट कोहली के लाइक पर मॉडल लिजलाज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- "शायद उनका इरादा...
Bhooth Bangla OTT Release: थिएटर के बाद 'भूत बंगला' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? यहां जानें पूरी डिटेल्स
'भूत बंगला' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? यहां जानें पूरी डिटेल्स
अब गर्लफ्रेंड करने आएगी जनगणना, नगरपालिका का चौंकाने वाला फरमान; लेटर वायरल
अब गर्लफ्रेंड करने आएगी जनगणना, नगरपालिका का चौंकाने वाला फरमान; लेटर वायरल
Women Reservation Bill 2026: महिला आरक्षण बिल संसद में नहीं हुआ पास तो जगन मोहन रेड्डी का आया रिएक्शन, सरकार या विपक्ष किसके साथ?
महिला आरक्षण बिल संसद में नहीं हुआ पास तो जगन मोहन रेड्डी का आया रिएक्शन, सरकार या विपक्ष किसके साथ?
​WBBSE Madhyamik Result 2026: पश्चिम बंगाल बोर्ड इस दिन जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट, जानें कैसे कर सकते हैं चेक
पश्चिम बंगाल बोर्ड इस दिन जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट, जानें कैसे कर सकते हैं चेक
Embed widget