एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा के वेदवन पार्क से लाखों रुपये के नोजल चोरी, हर दिन होने वाला लेजर शो रुका

Noida News: नोएडा के सेक्टर-78 स्थित वेद वन पार्क से 160 नोजल चोरी हो गए, जिनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है. पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

Ved Van Park Noida: नोएडा के सेक्टर-78 स्थित वेदवन पार्क से चोरी का बड़ा मामला सामने आया है. यहां से लाखों रुपये की कीमत के 160 नोजल चोरी हो गए हैं. इन नोजल के चोरी होने से पार्क का लेजर लाइट शो बंद करना पड़ा, जिससे पर्यटक निराश हैं. नोएडा अथॉरिटी की तरफ से थाना सेक्टर-113 में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.इस चोरी की घटना में सुरक्षाकर्मियों पर भी संदेह जताया जा रहा है.

दरअसल, नोएडा के सेक्टर-78 स्थित वेदवन पार्क का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2023 में उद्घाटन किया था. यह पार्क वैदिक थीम पर बनाया गया था. इस पार्क को करोड़ों की लागत पर तैयार कराया गया था. इस पार्क में चारों वेदों से जुड़ी जानकारी और अनूठी संरचनाओं के कारण पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है.वेद वन पार्क के गेटों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के बाद भी एक साथ 160 नोजल चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं.

नोजल चोरी होने से पार्क में होने वाला लेजर शो रुका
बुधवार की  रात वेद वन पार्क से नोजल की वारदात का असर यहां प्रतिदिन होने वाले लेजर शो पर पड़ा है. पार्क से 160 नोजल चोरी हो जाने के कारण के रोजाना होने वाले लेजर शो पर भी ब्रेक लग गया है. अज्ञात चोरों ने वेदवन पार्क से करीब 160 नोज़ल चोरी किए. चोरी हुए नोजल की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है. नोएडा अथॉरिटी ने थाना सेक्टर 113 में शिकायत दर्ज कराई है. हालांकि, इस मामले में अब तक एफआईआर दर्ज हुई है. ऋषि मुनियों के थीम पर बनें पार्क में चारों वेदों से जुड़ी जानकारी दी जाती थी. चोरी की इस घटना ने सुरक्षा कर्मियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है.

ये भी पढ़ें: बुलंदशहर जेल में कैदी ने बनाई रील, वीडियो वायरल होने पर मुकदमा हुआ दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget