एक्सप्लोरर

किसान आंदोलन: पुलिस एक्शन, हिरासत में लेने पर भड़के किसानों का बड़ा ऐलान, जानें क्या कहा

Farmers Protest in Noida: अपनी मांगों को लेकर किसान नोएडा में दलित प्ररेणा स्थल पर प्रदर्शन कर रहे थे. अचानक पुलिस ने किसानों को हिरासत में लेकर जबरन धरना खत्म करा दिया. इससे किसान काफी नाराज हैं.

Farmer Protest: नोएडा में दलित प्ररेणा स्थल पर किसानों का प्रदर्शन चल रहा था. इसके बाद पुलिस किसानों को गिरफ्तार कर धरने को खत्म करा दिया. इससे किसान नाराज हो गए. दूसरी तरफ पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा ने बड़ा ऐलान किया. 

पुलिस के जरिये हिरासत में लिए जाने के समय भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा ने ऐलान किया कि कल उनकी युवा शक्ति आएगी और 11 बजे से किसान फिर प्रोटेस्ट करेंगे. पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि किसानों का शांतिपूर्ण ढंग से धरना चल रहा था, जिसे पुलिस ने जबरन खत्म कराने की कोशिश की.

'किसान पूरी ताकत से करेंगे प्रदर्शन'
सुखवीर खलीफा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस के इस रवैये के खिलाफ कल फिर से किसान दोगुनी ताकत से प्रदर्शन करने पहुंचे. उन्होंने कहा कि ये धरना खत्म नहीं होने दूंगा. 

दरअसल, नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल पर धरना दे रहे किसानों को पुलिस ने जबरन हटाकर हिरासत में ले लिया. पुलिस के इस रवैये से किसान काफी नाराज हैं. इसके बाद किसानों ने कल फिर दलित प्ररेणा स्थल पर दोगुनी शक्ति के साथ पुलिस प्रशासन को इसका जवाब देने की चेतावनी दी है. 

पुलिस के रवैये पर भड़के किसान
किसानों ने कल की बैठक आरपार की लड़ाई की चेतावनी देते हुए साफ कहा था कि जब तक हमारी मांगे मानी नहीं जाएंगी, तब तक हमारा विरोध जारी रहेगा. किसानों ने कहा कि इसके लिए प्रशासन ने ही हमें दलित प्रेरणा स्थल में जगह दी और आज अचानक पुलिस ने पहुंचकर धरना खत्म करा दिया. 

भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा ने कहा, "मौके से पुलिस ने किसानों को हिरासत में ले लिया है. किसानों के समान, गाड़ी सब वहीं पर है. ये प्रशासन ने गलत किया." उन्होंने कहा कि इसके विरोध में कल सुबह 11 बजे किसान बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे. 

दूसरी तरफ किसानों ने कहा कि सुखवीर खलीफा हमारे नेता हैं. अगर उन्होंने आह्वान किया है कि कल किसान प्रदर्शन करेंगे, तो किसान ये प्रदर्शन जरुर करेंग.

राकेश टिकैत ने क्या कहा?
दूसरी तरफ भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि नए जमीन अधिग्रहण कानून के खिलाफ देश भर के किसानों को जागरूक होना होगा, क्योंकि अभी नोएडा के किसान इस कानून के खिलाफ जागरूक हुए हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में देश के किसानों को भी सड़क पर उतरना होगा. 

ये भी पढ़ें: Farmer Protest: पुलिस ने किसानों को हिरासत में लिया, धक्का-मुक्की हुई, धरना वाली जगह खाली!

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget