एक्सप्लोरर

Farmer Protest: पुलिस ने किसानों को हिरासत में लिया, धक्का-मुक्की हुई, धरना वाली जगह खाली!

दिल्ली की सीमा से लगे नोएडा में मंगलवार को भी किसानों का प्रदर्शन जारी रहा. लेकिन इस दौरान किसानों का दावा है कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस ने इस खत्म कराने की कोशिश की.

Farmer Protest: किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे थे, जिसकी वजह से कई घंटे जाम में लोग फंसे रहे. हालांकि कई घंटों के प्रदर्शन के बाद सोमवार को किसानों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बातचीत के लिए एक बैठक हुई. इसमें किसानों की मांगो को सरकार तक पहुंचाने की बात कही गई और किसानों को भरोसा दिलाया गया की जल्द ही उनकी माँगो पर सरकार अपना फैसला सुनाएगी. 

लेकिन किसानों ने शर्त रखी की जबतक उनकी मांगे मान नहीं ली जाती तबतक उनका आंशिक धरना जारी रहेगा. किसानों के आंशिक धरने के लिए प्रशासन ने उन्हें दलित प्रेरणा स्थल दिया. जहां सोमवार शाम से किसान धरना दे रहे थे, लेकिन सुबह से किसानों की संख्या बढ़ने लगी और किसानों ने प्रशासन के सामने एक मांग रखी की उनके जिन-जिन साथियों को जगह-जगह रोका गया है उन्हें भी दलित प्रेरणा स्थल लाया जाए. 

किसानों से धरना खत्म करने के लिए कहा
इसको लेकर प्रशासन ने किसानों की मांग ठुकरा दी, जिसके बाद प्रशासन को जानकारी मिली कि किसान इसके विरोध में प्रोटेस्ट की तैयारी कर रहे हैं. जब प्रोटेस्ट की जानकारी मिली तो भारी संख्या में पुलिस बल के साथ अधिकारी दलित प्रेरणा स्थल पहुंचे और किसानों को धरना खत्म करने के लिए कहा. 

जिसका किसानों ने विरोध किया और किसान नेताओं ने कहा जबतक हमारी मांगे मान नहीं ली जाती तबतक हम यहां से कहीं नहीं जाएंगे. किसानों और पुलिस में धरना खत्म कराने को लेकर धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने धरना दे रहे सभी किसानों को हिरासत में ले लिया और धरना स्थल को खाली कराकर वहां भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया. 

वक्फ के दावे के बीच छात्रों का विरोध जारी, उदय प्रताप कॉलेज परिसर में किया हनुमान चालीसा का पाठ

लेकिन अभी भी धरना स्थल पर किसानों के वाहन और ट्रैक्टर ट्राली खड़े हैं, उनका समान अभी भी धरना स्थल पर मौजूद है. रना स्थल पर भंडारे की तैयारी चल रही थी आटा मला हुआ रखा है, सब्जी कटी हुई रखी है. कई सिलेंडर रखे हुए हैं क्यों की किसानों को उम्मीद थी कि भारी संख्या में उनके किसान साथी पहुंचने वाले हैं. लेकिन किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया और उनके इरादे कामयाब होते उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget