एक्सप्लोरर

पत्नी के महंगे शौक पूरे करने के लिए यूट्यूबर बना चोर, जब किया बड़ा कांड तो पुलिस ने भेजा जेल

Noida News: आरोपी जॉनी को यूट्यब पर वीडियो और गाने बनाने का शौक था. वो बॉलीवुड में जाकर  काम करना चाहता था. लेकिन पत्नी के महंगे शौक पूरे करने के लिए चोर बन गया.

Noida Police: उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने एक यूट्बर जॉनी कुमार को गिरफ्तार किया है. आरोपी एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी हिटाची कैश में काम करता था. जहां से वो दस लाख रुपये लेकर भाग गया. लेकिन, पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की और 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने जब चोरी की वजह बताई तो पुलिस भी हैरान रह गई. पुलिस ने जॉनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 

नोएडा जोन ADCP मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी जॉनी को यूट्यब पर वीडियो और गाने बनाने का शौक था. वो बॉलीवुड में जाकर  काम करना चाहता था. लेकिन पत्नी के महंगे शौक पूरे करने के लिए चोर बन गया. कुछ दिन पहले ही उसने नौकरी छोड़ दी थी. जिसके बाद उसने कंपनी को ही चूना लगाने का काम किया. 

पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार
पुलिस ने कहा कि कंपनी में काम करने की वजह से लोग उसे जानते थे, इसी का उसने फायदा उठाया और 8 जनवरी को वो कंपनी में पहुंचा और एटीएम में पैसे डालने के लिए निकाले गए दस लाख रुपये लेकर भाग गया. जिसके बाद कंपनी के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस का दी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. 

ADCP मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि जॉ़नी बुलंदशहर का रहने वाला है. उसके पिता और भाई हलवाई का काम करते हैं. प्रेम विवाह करने की वजह से उसके घरवालों ने उसे निकाल दिया था. जिसके बाद वो अपनी पत्नी के साथ खोड़ा में कमरा किराये पर लेकर रहने लगा. शादी के बाद घर के खर्चे बढ़ गए. पत्नी के महंगे शौक पूरे करने के लिए उसने गलत रहा पकड़ ली और चोरी की इस बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला. 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना फेज वन में धारा 305A/317(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी को गुरुवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने बॉलीवुड जाने की ख्वाहिश और पत्नी के बढ़ते खर्चों की वजह से चोरी की. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
UP Election 2027: BJP और राजभर की दुश्मनी की वजह बनेगी वाराणसी की यह सीट! कोई पीछे हटने को नहीं तैयार
BJP और राजभर की दुश्मनी की वजह बनेगी वाराणसी की यह सीट! कोई पीछे हटने को नहीं तैयार
'पीढ़ियों से जलालत झेलते आए' हल्द्वानी में खरगे की जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर सपा का रिएक्शन
'पीढ़ियों से जलालत झेलते आए' हल्द्वानी में खरगे की जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर सपा का रिएक्शन
मुरादाबाद में डिलीवरी के दौरान हालत बिगड़ने से महिला की मौत, परिजनों ने किया बवाल
मुरादाबाद में डिलीवरी के दौरान हालत बिगड़ने से महिला की मौत, परिजनों ने किया बवाल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget