एक्सप्लोरर

यूपी: नोएडा पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश समेत पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया

नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा चार और बदमाश भी पकड़े गए हैं.

नोएडा, एजेंसी। गौतमबुद्ध नगर जिले में पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश के साथ ही विभिन्न स्थानों से चार अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी का सामान और हथियार जब्त किये हैं. अपर पुलिस उपायुक्त विशाल पांडे ने बताया कि रविवार रात को थाना दादरी पुलिस जारचा बाईपास के पास जांच कर रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन बदमाश आते हुए दिखाई दिए.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी. जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई. पुलिस द्वारा चलाई गई गोली अंकित पुत्र मुकेश निवासी भैंसा खुर्द थाना बीबीनगर जिला बुलंदशहर के पैर में लगी है. उन्होंने बताया कि उसके 2 साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए.

देसी तमंचा, कारतूस बरामद अपर उपायुक्त ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार बदमाश के ऊपर गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था. बदमाश के पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद की है.

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने जिले के अलग-अलग स्थानों से चार बदमाशों की गिरफ्तारी की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि थाना बिसरख पुलिस ने रविवार शाम को एक सूचना के आधार पर सोनू पुत्र कंछी लाल निवासी जनपद बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है. इसके पास से पुलिस ने सवा किलो गांजा बरामद किया है.

चोरी की स्कूटी बरामद उन्होंने बताया कि थाना फेस- 3 पुलिस ने सोहेब नामक बदमाश को गिरफ्तार कर, उसके पास से चोरी की एक स्कूटी बरामद की है. उन्होंने बताया कि वह फर्जी नंबर प्लेट लगाकर स्कूटी चला रहा था.

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना जेवर पुलिस ने लक्ष्मण पुत्र महावीर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है. मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस ने आफताब नामक व्यक्ति को सेक्टर 94 के पास से गिरफ्तार किया है. इसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ है.

ये भी पढ़ेंः यूपीः कोरोना संकट के बीच लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद में मेट्रो दौड़ने को तैयार, यात्रा से पहले जान लें ये बातें

यूपी में साप्ताहिक लॉकडाउन का उल्लंघन, नोएडा में जांच के दौरान 19 वाहन जब्त, 12 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget