एक्सप्लोरर

कोरोना की दूसरी लहर में अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की इलाज के अभाव में हुई मौत, जानें- नोएडा का हाल 

कोरोना की दूसरी लहर में अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की इलाज के अभाव में मौतें हुई हैं. लेकिन, नोएडा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी का साफ तौर से कहना है कि ऐसा जिले में ना अभी तक हुआ है और ना आगे होगा.

नोएडा: कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने कई लोगों को अपना निवाला बनाया लेकिन इस महामारी के दौरान अन्य बीमारियों से भी जूझ रहे लोगों ने इलाज के अभाव में अपनी जान गंवा दी. इसी की पड़ताल के लिए एबीपी गंगा की टीम नोएडा के कई गांवों में गई और वहां पर उन लोगों से मिली जिनके घर के सदस्य ने इस महामारी के दौरान इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया.

नहीं मिला इलाज 
एबीपी गंगा की टीम नोएडा के सेक्टर 73 स्थित सर्फाबाद गांव पहुंची और उन परिजनों से मिली जिन्होंने इस महामारी के दौरान सही से उपचार ना मिलने की वजह से अपने परिवार को खोया था. टीम की मुलाकात सबसे पहले सुरेंद्र शर्मा से हुई. सुरेंद्र ने बताया कि उनकी मां सरोज शर्मा (49 वर्ष) को 23 अप्रैल को टाइफाइड हुआ जिसके बाद उन्होंने झोलाछाप डॉक्टरों से उपचार कराना शुरू किया. लेकिन, जब उनकी हालत बिगड़ी तो वो अस्पताल दर अस्पताल भटकते रहे लेकिन कोरोना महामारी के दौरान ना तो डॉक्टरों ने उन्हें एडमिट किया और ना ही उनका उपचार हो सका. जब वो 26 अप्रैल को निजी अस्पतालों में भटकने के बाद नोएडा के जिला अस्पताल में पहुंचे तो वहां भी उन्हें करीब 2 घंटे इंतजार करना पड़ा. हालत ज्यादा खराब होने की वजह से उनकी मां ने जिला अस्पताल के बाहर ही इंतजार के दौरान दम तोड़ दिया. 

अस्पतालों ने नहीं किया भर्ती 
इसके बाद टीम की मुलाकात बलराम यादव से हुई. बलराम यादव ने बताया उनकी मां सुधा यादव (45 वर्ष)  की तबीयत 18 अप्रैल को खराब हुई जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर को दिखाया. डॉक्टरों ने उन्हें टाइफाइड बताया और 2 दिन की दवा दी. जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और जब वो उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पतालों में ले गए तो उन्हें किसी भी अस्पताल ने भर्ती नहीं किया. वो अस्पताल दर अस्पताल भटकते रहे. लेकिन, जब वो सरकारी अस्पताल पहुंचे तब तक देर हो गई और उनकी मां ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की बात 
हालांकि, इस पूरे मामले पर एबीपी गंगा की टीम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी दीपक से बात की. ये जानने की कोशिश की गई कि आखिरकार कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान जो अन्य बीमारियों से ग्रसित लोग थे उनमें से कई लोगों ने उपचार के अभाव में दम तोड़ दिया ऐसा दोबारा ना हो इसके लिए क्या कदम अब जिला प्रशासन उठा रहा है तो मुख्य चिकित्सा अधिकारी का साफ तौर से कहना था कि ऐसा जिले में ना अभी तक हुआ है और ना आगे होगा.

ये भी पढ़ें:

यूपी: यहां लोगों को लगा दिया वैक्सीन का कॉकटेल, पहली डोज कोविशील्ड तो दूसरी लगा दी कोवैक्सीन

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रक्षाबंधन पर UP में चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
रक्षाबंधन पर UP में चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
'वंदेमातरम् के लिए इतने देर तक खड़ा रहना...' रामगोपाल यादव के बयान पर होगा विवाद?
'वंदेमातरम् के लिए इतने देर तक खड़ा रहना...' रामगोपाल यादव के बयान पर होगा विवाद?
UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- 'बिहार, महाराष्ट्र में देखा...'
UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- 'बिहार, महाराष्ट्र में देखा...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget