एक्सप्लोरर

Shrikant Tyagi Case: नोएडा सोसाइटी में बवाल पर एक्शन, थाना फेस टू प्रभारी सस्पेंड, 'गालीबाज' श्रीकांत पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट

Noida OMAXE Society Case: नोएडा की एक सोसाइटी में महिला को धमकी और गाली देने के मामले में आरोपी श्रीकांत त्यागी के खिलाफ पुलिस सख्त एक्शन की तैयारी में है.

Noida OMAXE Society News: उत्तर प्रदेश स्थित नोएडा की ओएमएक्स सोसाइटी में महिला को धमकाने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता श्रीकांत त्यागी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी. इसके अलावा आरोपी नेता की संपत्ति भी कुर्क की जाएगी. यह जानकारी नोएडा के पुलिस कमिशनर आलोक सिंह ने दी. इसके अलावा नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में बवाल के बाद थाना फेस टू के प्रभारी सुजीत उपाध्याय सस्पेंड कर दिए गए हैं. उनकी जगह परम हंस तिवारी को नियुक्ति मिली है.

दूसरी ओर रविवार शाम को करीब 15 लोग कथित तौर पर सोसाइटी में जबरन घुस गए. उन पर आरोप है कि उन्होंने पीड़ित परिवार को धमकी दी. इसके बाद सांसद महेश शर्मा मौके पर पहुंचे और सख्त कार्रवाई की मांग की. बीजेपी सांसद ने कहा कि यह बड़ी शर्मिंदगी की बात है कि हमारी सरकार है उसके बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई.

सांसद और विधायक ने कही ये बात
उन्होंने कहा कि पूरे मामले की शिकायत मैं खुद सीएम योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्रालय से शिकायत करुंगा. सांसद ने कहा कि गुंडो की हिम्मत कैसें हुई अंदर आने की. नोएडा पुलिस पर नाकाबिल होने के आरोप लगाते हुए सांसद ने कहा कि जिम्मेदार लोगो को सस्पेंड किया जाए.

इसके अलावा विधायक पंकज सिंह ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की. पंकज सिंह ने इस बाबत एक फेसबुक पोस्ट में बताया- "आज नोएडा के सेक्टर 93B के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में  पीड़ित परिवार से घर जाकर मुलाकात की. परिवार को पुलिस की सुरक्षा मुहैया करा दी गई है. साथ ही सोसाइटी की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. इस दौरान गौतम बुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर एवं जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर व अन्य अधिकारी मौजूद रहे.  आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई होगी और कार्यवाही एक नजीर बनेगी ताकि भविष्य में ऐसी कोई अशोभनीय घटना न हो."

4 करीबियों को हिरासत में लिया
इससे पहले नोएडा पुलिस ने शनिवार को कहा था कि उसने एक महिला से कथित मारपीट के आरोपी व फरार राजनीतिज्ञ के चार करीबी सहयोगियों को हिरासत में लिया है. साथ ही उसके दो वाहन जब्त किए हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपी नेता के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह कार्रवाई तब हुई जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आरोपी श्रीकांत त्यागी से दूरी बनाये रखी, जिन्होंने खुद को पार्टी के किसान मोर्चा का राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य और इसकी युवा समिति का राष्ट्रीय समन्वयक बताया था. त्यागी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया था.

महिला ने सेक्टर 93बी में अपनी आवासीय सोसाइटी में नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए श्रीकांत त्यागी द्वारा कुछ पेड़ लगाने पर आपत्ति जताई थी. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (कानून व्यवस्था) रणविजय सिंह ने कहा, ‘‘प्रकरण के सामने आने के तुरंत बाद हमने कार्रवाई की और उसी के अनुसार प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

UP Weather Update: यूपी के इन 14 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, जानें- आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

Noida News: महिला के साथ बदतमीजी करने वाला बीजेपी नेता फरार, हिरासत में लिए गए चार लोग, पार्टी ने किया किनारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू? जानें 2027 के समीकरण
UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू? जानें 2027 के समीकरण
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget