एक्सप्लोरर

दिन में रेकी कर, अंधेरा होते ही चोरी को अंजाम देने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि आरोपी ने 21 जुलाई को सेक्टर-3 स्थित जी-18 नंबर कंपनी से करीब 440 किलो एल्युमिनियम एलिमेंट्स और डाई चोरी की थी.

नोएडा पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जो दिन के उजाले में फैक्ट्रियों की रेकी करता था और रात के अंधेरे में वहां से महंगे औद्योगिक सामान चुरा लेता था. शातिर चोर घटना को अंजाम देकर मौक़े से फ़रार हो जया करते थे. थाना फेज-1 पुलिस ने दिल्ली निवासी आरोपी बोबी कुमार को डी-15, सेक्टर-8 के सामने से अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है. पूछताछ में उसने कबूला कि वह सिलाई और ट्रांसपोर्ट का काम करने की आड़ में नोएडा आता था और बिना सुरक्षा गार्ड वाली कंपनियों को निशाना बनाता था. घटना को अंजाम देकर फ़रार हो जाया करता था.

एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि आरोपी ने 21 जुलाई को सेक्टर-3 स्थित जी-18 नंबर कंपनी से करीब 440 किलो एल्युमिनियम एलिमेंट्स और डाई चोरी की थी, जिसकी बाजार कीमत लगभग 6 लाख रुपये आंकी गई है. आरोपी की निशानदेही पर यह पूरा सामान सेक्टर-4 के पार्क में बने एक खोखे के पीछे छिपाया हुआ बरामद किया गया है.

वहीं इस घटना से जुड़े कुछ प्रमुख बिंदु, दिन में कंपनियों की सुरक्षा व्यवस्था का करता था रात में गार्ड न होने पर करता था सेंधमारी,चोरी के माल को सेक्टर-4 के पार्क में छिपाया था,पकड़े जाने से पहले बेचने की तैयारी में था आरोपी
नोएडा पुलिस की सतर्कता और सूझबूझ से एक संगठित और शातिर चोर पकड़ा गया है, जिससे क्षेत्र में औद्योगिक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की संभावना है. पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ उद्योगों की सुरक्षा के लिहाज से अहम है, बल्कि आमजन में सुरक्षा का विश्वास भी बढ़ाती है.

एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे दबोचा. बोबी कुमार चोरी किए गए सामान को बेचने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने पहले ही उसे पकड़ लिया. आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह आवश्यकता पड़ने पर खुद को बचाने के लिए हथियार का भी प्रयोग कर सकता था. पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी छानबीन कर रही है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह नोएडा और दिल्ली-एनसीआर में इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देता रहा है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में 43 सड़कें बंद, सात दिन तक बारिश के आसार, हाई अलर्ट
उत्तराखंड में 43 सड़कें बंद, सात दिन तक बारिश के आसार, हाई अलर्ट
वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा
वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget